फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच पद छोड़ने के बाद, कुंबले को मिल सकती है इस कमेटी में जगह

Wed, 05 Jul 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : SELF
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया को कोच पद से इस्तीफा देने वाले अनिल कुंबले को बीसीसीआई में नई भूमिका मिल सकती है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक समिति(सीओए) में जगह मिल सकती है। समिति में शामिल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने समिति के सामने मांग रखी है। उन्होंने कहा कि कुंबले को समिति से इस्तीफा देने वाले इतिहासकार रामचंद्र गुहा की जगह समिति में जगह दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन


सीओए के अन्य सदस्य उनकी इस मांग से काफी हैरान हैं। डायना ने कोच पद के लिए बीसीसीआई द्वारा आवेदन की तारीख बढ़ाने के निर्णय पर सवाल उठाए थे। हालांकि समिति के अध्यक्ष विनोद राय और अन्य सदस्य विक्रम लिमए इस फैसले से संतुष्ट थे। 

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक सीओए डायना एडुल्जी के काम करने के तरीके से ज्यादा प्रभावित नहीं है। लेकिन किसी भी सदस्य ने इस बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की, लेकिन पिछले कुछ समय में उनके तौर-तरीकों को लेकर मतभेद बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें