फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गृह राज्य उत्तराखंड को ही भूल गए हैं धोनी

Sat, 29 Jun 2013 12:43 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कप्तान और दुनिया के 16वें सबसे अमीर खिलाडी महेन्द, सिंह धोनी प्राकृतिक आपदा का कहर झेल रहे अपने गृह राज्य उतराखंड को ही भूल गए हैं।
विज्ञापन


उतराखंड में भारी वर्षा के बाद जलप्रलय में करीब 1000 लोग मारे जा चुके हैं और यह संख्या बढने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

उतराखंड के कई गांव सिरे से ही साफ हो गए हैं। देश विदेश में अनेक हस्तियों और संस्थाओं ने विपदा की इस घडी में उतराखंड की मदद के लिए अपने हाथ बढाए हैं लेकिन कप्तान धोनी ने ऐसे समय में अपने गृह राज्य को भुला दिया है।

टीम इंडिया में उनके युवा साथी खिलाडी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने उतराखंड के पीडितों के लिए अपनी तरफ से एक लाख रपए देने की घोषणा की है जबकि टीम इंडिया से बाहर चल रहे आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी दस लाख रपए की मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ दिनों तक जोशीमठ में फंसे रहे थे।

आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में सवाधिक रनों के लिए गोल्डन बैट हासिल करने वाले दिल्ली के बल्लेबाज शिखर धवन ने अपना यह पुरस्कार उतराखंड त्रासदी के पीडितों को समर्पित किया था।

लेकिन उतराखंड में अल्मोडा जिले के ल्वाली गांव के मूल निवासी धोनी अपने गृह राज्य की सुध तक नहीं ले पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें