बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के बाद टीम इंडिया त्रिकोणीय सीरीज में भी हार गई है। दो सीरीज में लगातार हार के बाद भले ही टीम इंडिया कई क्रिकेट दिग्गजों के निशाने पर हो लेकिन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखते।
लगातार हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी की पोल खुल गई है। शुक्रवार को इंग्लैड के खिलाफ मैच को छोड़ दे तो टीम का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम फेल रहा। इसका खामियाजा मध्यम क्रम के बल्लेबाजों को भुगतना पड़ा।
लेकिन शुक्रवार को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतक से करीब तक रन जोड़े। फिर भी टीम एक बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही। नतीजन टीम फाइनल के लिए रह गई।
इंग्लैंड के हाथो हार मिलने के बाद टीम इंडिया के वनडे कप्तान धोनी का कहना है कि चिंता की बात नहीं है, टीम वर्ल्ड कप के लिए प्लानिंग से चल रही है।