फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के इस 'गुरुमंत्र' ने टीम इंडिया को बनाया चैंपियन

Mon, 24 Jun 2013 08:00 PM IST
बर्मिंघम
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर अपने शांत व्यवहार के लिए जाना जाता है। लेकिन चैंपियन बनने के बाद खुद ही खुलासा किया कि उन्होंने इसके लिए खिलाड़ियों में जोश भरा था।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जब टीम इंडिया बारिश से बाधित मैच में 20 ओवर में जब सिर्फ 129 रन पर सिमट गई तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह टीम इस छोटे से स्कोर का भी बचाव कर लेगी।

लेकिन ऐसा हुआ और इस मामूली से स्कोर का बचाव करते हुए भारतीय टीम ने पांच रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर दूसरी बार कब्जा कर लिया।

बारिश के कारण 20-20 ओवर के इस मैच में कप्तान धोनी ने अपने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और उनमें जीत हासिल करने का जज्बा पैदा किया। धोनी ने साथी खिलाड़ियों से कहा कि विश्व चैंपियन की तरह खेलो और इस स्कोर का बचाव करो।
विज्ञापन


चैंपियन बनने के बाद धोनी ने कहा, ‘मैंने टीम के 129 रन का स्कोर बनाने के बाद खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया कि हम एक विश्व चैंपियन टीम हैं और हमें विश्व की नंबर एक टीम की तरह खेलना होगा। मैं खुश हूं कि हम ऐसा कर पाए।

50-50 ओवर का मैच नहीं, टी-20 है यह
उन्होंने आगे बताया कि मैंने लड़कों से कहा कि पहले तो यह महसूस करना छोड़ दो कि यह 50 ओवर का मैच है। यह 20-20 ओवर का मैच है और ऐसा हम आईपीएल और टी-20 फॉरमेट में देख चुके हैं। 130 रन का लक्ष्य हासिल करना भी मुश्किल साबित हो सकता है।

जोश से भरे कप्तान ने अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करने के बारे में बताया, 'मैंने लड़कों से कहा कि आसमान और विपक्षियों की ओर मत देखो। भगवान भी उसी की मदद करता है जो अपनी मदद खुद करता है। भगवान हमें बचाने के लिए नहीं आ रहे हैं। यदि हम यह ट्रॉफी जीतना चाहते हो तो हमें संघर्ष करना होगा। हम वनडे रैंकिंग में विश्व की नंबर वन टीम हैं इसलिए यह भरोसा दिलाओ कि हम 130 रन के लक्ष्य के लिए संघर्ष कर सकते हैं।'

इंग्लैंड को इंग्लैंड में ही हराना खास
इस बीच, धोनी ने फाइनल मुकाबले में ओवरों की संख्या कम किए जाने को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि इसे चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कहना गलत होगा क्योंकि यह टी-20 गेम हो गया। लेकिन इसके बावजूद हमारे लिए यह जीत काफी मायने रखती है। हमने दुनिया की बेहतरीन टीम के खिलाफ खेला है।’

उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड को इंग्लैंड में ही हराना हमेशा खास अनुभव होता है। मैं सौभाग्यशाली भी हूं कि टीम ने मेरे नेतृत्व में टी-20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप और अब चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब हासिल किया है। मैंने इस सफलता को हासिल करने के लिए कुछ खास नहीं किया है। हमारी टीम टूर्नामेंट जीत रही है यह अहम है और अब हमारा ध्यान त्रिकोणीय सीरीज पर है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें