महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा है कि संन्यास पर फैसला करना पूरी तरह से महेंद्र सिंह धोनी का विशेषाधिकार है और अपने करियर में सब कुछ हासिल करने के बाद यह पूर्व कप्तान संतुष्ट होकर जाएगा। आनंद ने कहा कि उन्हें पता है कि उनके लिए सही फैसला क्या है। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा कुछ नहीं बचा है जो उन्होंने हासिल नहीं किया हो। उन्होंने कहा कि उसके बहुत सारे प्रशंसक हैं। उन्होंने कप्तान के रूप में भारत को दो प्रारूपों में विश्व कप दिलाए। वह शानदार कप्तान रहे हैं।
उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। आनंद ने चेन्नई से पीटीआई से कहा कि धोनी को पता है कि उसके लिए सही फैसला क्या है, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा कुछ नहीं बचा है तो उसने हासिल नहीं किया हो।