फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेजः रूट और बटलर के अर्द्धशतकों ने इंग्लैंड को संभाला 

Fri, 13 Sep 2019 08:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
joe root
विज्ञापन

जोस बटलर (64*) और कप्तान जो रूट (57) की पारियों की मदद से इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पांचवें एवं अंतिम टेस्ट के पहले दिन 8 विकेट पर 271 रन बना लिए। बटलर के साथ लीच दस रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


पिछली पांच में से तीन पारियों में खाता नहीं खोल पाए रूट ने दूसरे विकेट पर रोरी बर्न्स (47) के साथ 76 रन की साझेदारी की। चायकाल के बाद रूट को कमिंस ने बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड कप्तान ने 141 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। रूट को 24 रन पर जीवनदान मिला था जब कमिंस की गेंद पर पीटर सिडल ने उनका कैच छोड़ दिया था। ऑस्ट्रेलिया 2001 के बाद इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने को बेताब है और सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। बटलर ने अभी तक 84 गेेंदें खेली हैं जिनमें छह चौके और तीन छक्के लगाए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें