फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी-रोहित चुने गए IPL के सर्वकालिक महान कप्तान, कौन बना गेंद और बल्ले का बादशाह

Sat, 18 Apr 2020 11:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को शनिवार को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सबसे महान कप्तान घोषित किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन स्टार स्पोर्ट्स के 50 लोगों की चयन समिति ने किया, जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटरों के साथ 10 खेल पत्रकार, 10 सांख्यिकीविद् और 10 विश्लेषक शामिल थे।
विज्ञापन

2 of 4
धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम तीन बार चैम्पियन और पांच बार उपविजेता रही है। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैम्पियन बनाया।
विज्ञापन

3 of 4
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को महानतम गेंदबाज चुना गया। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला जबकि स्टीफन फ्लेमिंग को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।
विज्ञापन

4 of 4
रॉयज चैलेंजर्स बैंगलोर और भारतीय कप्तान विराट कोहली को महानतम भारतीय बल्लेबाज चुना गया। कोहली ने 177 आईपीएल मैचों में 5412 रन बनाए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें