फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी, युवराज-गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों पर भारी न पड़ जाएं MCC के नए नियम

Wed, 19 Jul 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नए नियम इस साल 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। नए नियमों के तहत वर्ल्ड के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। वर्ल्ड के बेस्ट हिटर्स माने जाने वाले डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत कई खिलाड़ियों पर आईसीसी का नया नियम भारी पड़ने वाला है। उन्हें अपने बल्लेबाजी करने के अंदाज को ही बदलना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
ms dhoni
आपके मन में ये सवाल जरुर आ रहा होगा कि एमसीसी का आखिर ऐसा कौनसा नया नियम है, जिससे इन बल्लेबाजों की चिंता बढ़ सकती है। इसका जवाब हम आपको बताते हैं। दरअसल, नए नियम के तहत बल्लेबाजों को अपने बल्लों की चौड़ाई 40 एमएम तक सीमित करना होगी। एमसीसी के दिशा-निर्देश मार्च में जारी हुए थे, जिसका पालन इस साल अक्टूबर से होगा। इसका साफ मतलब है कि गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले बल्लेबाजों को अब नए बल्लों की जरुरत पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : SELF
हालांकि, इस मामले में अगर कोई अपवाद है तो वो हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। कोहली का बल्ला नए नियमों के  हिसाब से उपयुक्त है। दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट 40 एमएम से कम चौड़ाई वाले बल्ले इस्तेमाल करते हैं और इन्हें अपने बल्ले में बदलाव करने की कोई जरुरत नहीं पड़ेगी।

4 of 7
क्रिस गेल - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर से लेकर वेस्टइंडीज के गेल और पोलार्ड 50 एमएम वाले बल्ले उपयोग करते हैं। इसकी मदद से ये सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं और मैदान के चारों कोनों में शॉट घुमाते है। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे चौड़ा बल्ला महेंद्र सिंह धोनी उपयोग करते हैं। धोनी के बल्ले के निचले स्थान की चौड़ाई 45 एमएम है। मजेदार बात ये है कि पोलार्ड ने आईपीएल के दौरान अपने बल्ले में बदलाव किया था।
विज्ञापन

5 of 7
शिखर धवन - फोटो : icc
कोहली के अलावा कई भारतीय बल्लेबाज नए नियमों के तहत अपने बल्लों का इस्तेमाल पहले से करते आए हैं। लोकेश राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा और युवा ऋषभ पंत के बल्लों की विशेषता कोहली के समान है। मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों में धोनी सबसे वजनदार बल्ले का इस्तेमाल करते हैं। उनके बल्ले का वजन 1250 ग्राम से 1300 ग्राम के बीच का होता है, जिसके स्वीट स्पॉट की लम्बाई 12 इंच की रहती है। 
विज्ञापन

6 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
वहीं कोहली के बल्ले का वजन 1160 ग्राम का है, जिसके स्वीट स्पॉट की लम्बाई 8 इंच की है जो 14 इंच बल्ले के बॉटम से 6 इंच ऊपर होता है। ओपनर रोहित शर्मा 1160 से 1180 ग्राम के वजन वाला बल्ला उपयोग करते हैं। उनके बल्ले का स्वीट स्पॉट 10 इंच का है। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला धोनी के बल्ले की तुलना में हल्का है। उनके बल्ले का वजन 1160 ग्राम से 1180 ग्राम के बीच है। उनके बल्ले के आधार पर अधिक लकड़ी है, जिससे बल्लेबाज को 'वी' आकार में शॉट खेलने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युवराज सिंह
लंबे शॉट लगाने के लिए मशहूर युवराज सिंह भी 1160 से 1180 ग्राम के बीच के वजन वाले बल्ले का इस्तेमाल करते हैं। उनके स्वीट पॉइंट का कद 10 इंच है जो 16 इंच के बॉटम वाले बल्ले से 6 इंच ऊपर आता है। नए नियमों के तहत बल्लों की चौड़ाई 108 एमएम और गहराई 67 एमएम की होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें