आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम में शामिल डेवोन कॉन्वे ने हाल ही में अपनी शादी से पहले एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टीम के सभी खिलाड़ी शामिल हुए थे। न्यूजीलैंड को कॉन्वे की पार्टी में सभी खिलाड़ी तमिलनाडु के पारंपरिक कपड़े पहन कर पहुंचे थे। चेन्नई की टीम ने इस पार्टी का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंत में पूरी टीम साथ में डांस करती हुई भी दिख रही है। डांस करने के मामले में ड्वेन ब्रावो सबसे आगे हैं। वहीं धोनी अकेले ही अपने कंधे हिलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, जब पूरी टीम डांस करने पहुंची तो धोनी कुर्सी पर बैठकर उन्हें देखते रहे और पार्टी का मजा लेते रहे।
इस वीडियो में कॉन्वे के अलावा उनकी पत्नी किम भी वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुई थीं और उन्होंने भी भारतीय परिधान पहने थे। दोनों ने इस दौरान अपनी शादी और रिश्ते को लेकर कुछ बातें कहीं और बाद में टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी बात रखी। यूट्यूब पर 22 लाख से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं।