फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devon Conway Party Video: कॉन्वे की पार्टी में चेन्नई के खिलाड़ियों का डांस, धोनी और ब्रावो का कमाल

Mon, 25 Apr 2022 01:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डेवोन कॉन्वे की पार्टी में ड्वेन ब्रावो ने जमकर डांस किया। वहीं धोनी अकेले ही अपने कंधे हिलाते नजर आए। वहीं, जब पूरी टीम डांस करने पहुंची तो धोनी हंसते हुए बैठे रहे। 
 
विज्ञापन
चेन्नई के खिलाड़ियों का डांस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम में शामिल डेवोन कॉन्वे ने हाल ही में अपनी शादी से पहले एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टीम के सभी खिलाड़ी शामिल हुए थे। न्यूजीलैंड को कॉन्वे की पार्टी में सभी खिलाड़ी तमिलनाडु के पारंपरिक कपड़े पहन कर पहुंचे थे। चेन्नई की टीम ने इस पार्टी का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंत में पूरी टीम साथ में डांस करती हुई भी दिख रही है। डांस करने के मामले में ड्वेन ब्रावो सबसे आगे हैं। वहीं धोनी अकेले ही अपने कंधे हिलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, जब पूरी टीम डांस करने पहुंची तो धोनी कुर्सी पर बैठकर उन्हें देखते रहे और पार्टी का मजा लेते रहे। 
विज्ञापन


इस वीडियो में कॉन्वे के अलावा उनकी पत्नी किम भी वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुई थीं और उन्होंने भी भारतीय परिधान पहने थे। दोनों ने इस दौरान अपनी शादी और रिश्ते को लेकर कुछ बातें कहीं और बाद में टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी बात रखी। यूट्यूब पर 22 लाख से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

कॉन्वे के मुंह पर लगाया पूरा केक
इस वीडियो को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें कॉन्वे केक काटते हुए दिख रहे हैं। जैसे ही वो केक काटते हैं, उनके साथी खिलाड़ी पूरा केक उनके मुंह पर लगा देते हैं। इसके बाद ड्वेन ब्रावो डांस करना शुरु करते हैं और बाकी साथी उनका साथ डांस करने लग जाते हैं। धोनी को भी यह संगीत बहुत पसंद आता है और वो अपने कंधे हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं कॉन्वे
डेवोन कॉन्वे ने 2021 टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें चेन्नई की टीम ने एक करोड़ की कीमत पर खरीदा था। इस सीजन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें साधारण प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। एकमात्र आईपीएल मैच में कॉन्वे ने तीन रन बनाए थे। मोईन अली के उपलब्ध होने के बाद कॉन्वे को किसी मैच में मौका नहीं मिला है। 

चेन्नई के लिए अच्छा नहीं रहा है सीजन
आईपीएल 2022 का सीजन चेन्नई के लिए अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल में पहली बार यह टीम अपने शुरुआती चार मैच हारी। पांचवें मैच में जीत मिली, लेकिन किस्मत नहीं बदली। सात मैचों में दो जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में नौवें स्ठान पर है और अब उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगभग हर मैच में जीत हासिल करनी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें