फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree: 'महिलाओं को दोष देने का चलन', महवश-चहल की तस्वीरें वायरल होने के बाद धनश्री का क्रिप्टिक पोस्ट

Mon, 10 Mar 2025 10:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चहल रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे और इस दौरान महवश भी उनके साथ थीं जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने सोमवार को एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। धनश्री का पोस्ट ऐसे वक्त आया है जब चहल की आर जे महवश के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। चहल रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे और इस दौरान महवश भी उनके साथ थीं जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया। 
विज्ञापन

मैच देखते नजर आए थे महवश और चहल 
मैच के दौरान कैमरामैन ने चहल की तरफ कैमरा घुमाया जिसमें नजर आया कि चहल दर्शकदीर्घा में किसी लड़की के साथ मैच देखते नजर आए। चहल को किसी और लड़की के साथ मैच देखते ही प्रशंसक चौंक गए और देखते ही देखते उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शुरू में किसी को समझ नहीं आया कि यह लड़की कौन है। फिर चहल और आर जे महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों एक ही एंगल से वीडियो पोस्ट करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थीं धनश्री 
चहल और महवश की फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, 'हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।' चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरें चल रही हैं और इसे लेकर धनश्री को पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। पिछले कुछ समय से चहल और धनश्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला। तलाक की खबरों के बीच कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए हैं और अपनी भावनाएं स्पष्ट की हैं। धनश्री कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखने आई हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल को इस तरह किसी अन्य लड़की के साथ मैच देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें