फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indians vs Derbyshire: हुड्डा के अर्धशतक से भारत ने डर्बीशायर को 7 विकेट से हराया, उमरान-अर्शदीप भी चमके

Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने डर्बीशायर काउंटी टीम को टी-20 अभ्यास मैच में सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने डर्बीशायर काउंटी टीम को टी-20 अभ्यास मैच में सात विकेट से हरा दिया। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अपने कॅरिअर का पहला टी-20 शतक जड़ने वाले हुड्डा ने 37 गेंद में 59 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव (नाबाद 36) के साथ 78 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन


भारत ने 151 रन का लक्ष्य 20 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 30 गेंद में 38 रन बनाए, जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक सात रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह के दो-दो विकेट की मदद से भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए डर्बीशायर  को आठ विकेट पर 150 रन पर रोक दिया। 

अक्षर और वेंकटेश ने एक एक विकेट लिया। डर्बीशायर के लिए सर्वाधिक 28 रन वेन मेडसन ने बनाए। भारतीय टीम दूसरा अभ्यास मैच रविवार को नॉर्थम्पटनशर से खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें