फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohli-Avneet Controversy: अवनीत मामले पर दिल्ली पुलिस ने भी विराट कोहली पर ली चुटकी? मैसेज पढ़कर आ जाएगी हंसी

Tue, 06 May 2025 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस का एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने अपने मैसेज में 'एल्गोरिद्म' (Algorithm) शब्द का उपयोग किया है। इसे फैंस विराट के मैसेज से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 3
विराट कोहली और अवनीत कौर - फोटो : ANI/avneet kaur instagram
अभिनेत्री अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने को लेकर विराट कोहली के स्पष्टिकरण के बाद से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की ओर से कई मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। जहां कुछ लोग विराट को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अवनीत की फैन फॉलोइंग में इजाफा होने पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। इस मामले पर गायक राहुल वैद्य का बयान भी सामने आया था और उन्होंने विराट के लिए विवादास्पद शब्द का उपयोग किया था। अब इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस का एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने अपने मैसेज में 'एल्गोरिद्म' (Algorithm) शब्द का उपयोग किया है। इसे फैंस विराट के मैसेज से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 3
विराट और अवनीत - फोटो : ANI/Avneet Kaur Instagram
दरअसल, शुक्रवार दो मई को विराट कोहली ने अवनीत की फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी। मामला बढ़ता देख कोहली ने स्पष्टीकरण दिया जिससे इसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी आगे ना बढ़े। हालांकि, इसने आग में घी डालने का काम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड देख रहा था तो शायद गलती से प्रतिक्रिया दी गई। इसके पीछे किसी तरह का कोई इरादा नहीं था। मैं अपील करता हूं किसी तरह की गैर जरूरी कयास नहीं लगा जाएं। आप लोगों का धन्यवाद।'





विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विराट और अवनीत - फोटो : ANI/Avneet Kaur Instagram
इसके बाद तो सोशल मीडिया पर विराट और अवनीत को लेकर ट्रोल्स एक्टिव हो गए। उन्होंने जमकर मीम्स शेयर किए। इसके बाद इस मामले पर गायक राहुल वैद्य का बयान भी सामने आया। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा कि विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं। इसके अलाव उन्होंने विराट के फैंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके परिवार को गाली दी है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस के भी ट्रैफिक नियम को लेकर एक मैसेज को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, कोहली ने अपने स्पष्टीकरण में 'एल्गोरिद्म' और 'इंटरैक्शन' शब्द का उपयोग किया था। दिल्ली पुलिस ने भी यातायात नियमों को लेकर अपने मैसेज में इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। फैंस इसे कोहली पर चुटकी से जोड़कर देख रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने लिखा, 'हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि हमारे कैमरों की जांच करते समय, ऐसा प्रतीत होता है कि एल्गोरिद्म ने कई इंटरैक्शन दर्ज किए हैं। इसका उद्देश्य तेज गति से चलने वालों और यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं को दंडित करना है। हम अनुरोध करते हैं कि सड़कों पर अनावश्यक गति और स्टंट न किया जाए। उल्लंघन करने वालों को चालान काटे जाएंगे। समझने के लिए धन्यवाद।' कैप्शन में दिल्ली पुलिस ने लिखा, 'हमारे कैमरे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के साथ होने वाली बातचीत (इंटरैक्शन) को दर्ज करने में कोई गलती नहीं करते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें