फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर, कोच डेनियल विटोरी ने बताई वजह, घरेलू पिच पर ही उठाए सवाल

Tue, 06 May 2025 02:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सनराइजर्स ने पिछले साल कई 200+ रन के स्कोर बनाए थे। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन इस बार उसके प्रमुख बल्लेबाज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन नहीं चल पाए और उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
विज्ञापन
1 of 4
डेनियल विटोरी - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बल्लेबाजी में अति आक्रामक रवैया की वजह से यह टीम पिछले साल चर्चा में रही थी, लेकिन इस बार उसका यह दृष्टिकोण नहीं चल पाया। पिछले साल रनर अप रहने वाली यह टीम इस साल टूर्नामेंट से बाहर होने वाली चेन्नई और राजस्थान के बाद तीसरी टीम बनी। अब टीम के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने टीम के बाहर होने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने इसके लिए घरेलू परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

2 of 4
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
'मैंने यह नहीं कहा कि आक्रामक रुख का समर्थन कर रहा'
सनराइजर्स ने पिछले साल कई 200+ रन के स्कोर बनाए थे। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन इस बार उसके प्रमुख बल्लेबाज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन नहीं चल पाए और उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। विटोरी ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद कहा, 'मैंने निश्चित रूप से हर मैच के बाद यह नहीं कहा कि मैं आक्रामक रुख का समर्थन कर रहा हूं। मैंने कहा कि हम परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि इस साल परिस्थितियां वैसी नहीं थीं जैसी हमने उम्मीद की थी।'
विज्ञापन

3 of 4
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI
'इस बार हैदराबाद की पिच थोड़ी अलग थी'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप पिछले साल को देखें, तो यहां कई बड़े स्कोर वाले मैच खेले गए थे लेकिन इस बार पिच थोड़ी अलग थी। उन पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। इसलिए हमने केवल परिस्थितियों के अनुसार खेलने को लेकर बात की थी।' सनराइजर्स ने इस सत्र की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 286 रन बनाकर की थी। इसके अलावा उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 245 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। इन दो मैच को छोड़कर उसके बल्लेबाज अन्य मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

4 of 4
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ANI
'हमारे खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से आक्रामक हैं'
विटोरी ने कहा, 'मेरा मानना है कि हमारे खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से आक्रामक हैं। निश्चित तौर पर इस सत्र में हमें यह सीख मिली कि किस दिन क्या करना जरूरी है। हमने यहां चार ऐसे मैच खेले जो तेज गेंदबाजों के अनुकूल थे। गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी और ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें