दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त जस्टिल मुकुल मुद्गल के निर्देश पर चुने गए तीन चयनकर्ताओं को पैनल से हटाने के फैसले के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि यह अवमानना का मामला है और डीडीसीए ने एक बार फिर ‘हद पार’ की है।
जस्टिस एस रविंद्र भट और जस्टिस दीपा शर्मा ने कहा कि डीडीसीए ने ‘अपनी हद पार’ की है। हाई कोर्ट ने पहले ही इस मामले को खत्म कर दिया था और इस पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था।
डीडीसीए से यह पूछा कि क्या उन्होंने अपने फैसले के बारे में जस्टिस मुद्गल को बताया था। कोर्ट ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि आप (डीडीसीए) धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। यह अदालत की अवमानना है।’’