फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने ब्रिटेन से मांगे माल्या और माइकल

Tue, 08 Nov 2016 04:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने ब्रिटेन से अपने यहां वांछित उन 57 लोगों के प्रत्यर्पण की मांग की है, जिन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। इस सूची में आगुस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले माइकल क्रिश्चन और बैकों के 9000 करोड़ रुपये लेकर चंपत हुए कारोबारी विजय माल्या का भी नाम है।
विज्ञापन


ब्रिटेन ने भी इस क्रम में 17 लोगों की सूची भारत को सौंपी है, जो वहां वांछित हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे को प्रत्यर्पण पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। यह मामला तीन दिवसीय भारत दौरे पर आई ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उठा।

गौरतलब है कि 3600 करोड़ के आगुस्टा वेस्टलैंड सौदा घोटाले में नाम आने के बाद माइकल क्रिश्चन ने ब्रिटेन की शरण ले ली। भारत लगातार ब्रिटेन पर उसे प्रत्यर्पित करने का दबाव बना रहा है। इसके अलावा माल्या इसी साल विभिन्न बैंकों के 9000 करोड़ का कर्ज चुकाए बिना ब्रिटेन भाग गया।
विज्ञापन


भारत ने उसी दौरान माल्या के प्रत्यर्पण की मांग की थी, हालांकि ब्रिटेन ने भारत की मांग को अस्वीकार कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश पीएम का भारत की मांग पर रुख सकारात्मक था। खास तौर पर माइकल क्रिश्चन मामले में उनकी ओर से सकारात्मक संदेश आए हैं। इसके जवाब में भारत ने भी ब्रिटेन में वांछित 17 लोगों में से कुछ को प्रत्यर्पित करने का संकेत दिया है। 
विज्ञापन

विवाद में घिरे टाटा ग्रुप का भी जिक्र

टाटा ग्रुप के बोर्ड में टाटा और मिस्त्री में चल रहे विवाद के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने भारतीय कारोबारियों को किए गए अपने पहले संबोधन में टाटा ग्रुप का भी जिक्र किया। सीआईआई द्वारा आयोजित भारत-ब्रिटेन टेक समिट के उद्घाटन सत्र में टेरीजा ने कहा कि ब्रिटेन में 800 से अधिक भारतीय कारोबारी टाटा की कंपनी जगुआर लैंड रोवर से जुड़े हैं और यह हमारी सबसे बड़ी विनिर्माण नियोक्ता कंपनी है।

यूरोप से बाहर अपने पहले द्विपक्षीय दौरे तथा पहले व्यापारिक मिशन पर निकलीं टेरीजा ने टाटा का जिक्र कर महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। टाटा ग्रुप का ब्रिटेन में आईटी, ऑटोमोबाइल तथा स्टील सहित कई क्षेत्रों में व्यापक कारोबार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें