फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL स्पॉट फिक्सिंग में बरी हुए क्रिकेटरों को करारा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में बरी हुए तीन क्रिकेटरों समेत सभी 6 आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है क्योंकि इन आरोपियों के पटियाला हाउस कोर्ट से बरी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील की थी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के कानून विभाग की रजामंदी के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीम सेन बस्सी ने भी पुलिस को हाईकोर्ट में अपील दाखिल करने की अनुमति दे दी थी। गौरतलब है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में तफ्तीश के संदर्भ में दिल्ली पुलिस को सराहना भी मिली थी।

दिल्ली स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तफ्तीश की थी उसे मुदगल कमेटी ने बारीकी से देखा था और उसका अध्ययन किया था।
विज्ञापन


मुदगल कमेटी ने दिल्ली पुलिस की तफ्तीश की काफी सराहना की थी। कमेटी ने पुलिस की जांच के आधार पर अपना महत्वपूर्ण फैसला दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले पर दिल्ली पुलिस ने जताई थी आपत्ति

इसी साल अगस्त माह में पटियाला हाउस कोर्ट ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में तीनों आरोपी क्रिकेटरों किंग्‍स इलेवन पंजाब के एस श्रीसंत और राजस्‍थान रॉयल्स के अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को बरी किया गया था।

जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर फैसले पर आपत्ति जताई थी और पटियाला हाऊस कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही थी।

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया था कि कोर्ट ने भी माना है कि दिल्ली पुलिस ने आईपीएल जैसी व्यावसायिक स्पोर्ट्स गतिविधि में गंदगी को दिखाने का काम किया है।

पुलिस ने आईपीएल में बुकीज और खिलाड़ियों के बीच चल रही सट्टेबाजी और फिक्सिंग की मिलीभगत को उजागर किया था। कोर्ट ने ये भी कहा कि फिक्सिंग के लिए कोई कानून नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें