शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार चुनाव में हुई बीजेपी की करारी हार के बाद एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर हमलावर अंदाज में ट्वीट किए हैं। उन्होंने बीती रात एक के बाद एक 5 ट्वीट किए।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि सामूहिक जिम्मेदारी का चोला स्वीकृत नहीं है। स्थिति को सुधारने के लिए हर किसी की जिम्मेदारी निर्धारित होनी चाहिए।
The camouflage of "collective responsibility" is unacceptable. Responsibility must be fixed on individuals for corrective actions.— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 17, 2015
उन्होंने लिखा कि इस हार के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें जवाब देना चाहिए कि क्यों, क्या, कहां और कैसे गलती हुई। उन्हें बीजेपी के दिग्गजों को अपने जवाबों से संतुष्ट करना होगा।
Those responsible for the debacle must answer what, why, where & how it all happened. They must satisfy the real stalwarts/veterans of BJP.— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 17, 2015
उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि यह वक्त है जब चीजों पर प्रतिक्रिया दी जाए, बातों को समझा जाए, गलती के लिए माफी मांगी जाए और पार्टी के दिग्गजों को संतुष्ट किया जाए।
It's just bravado of the ill advised to talk of action. The time is for reaction, understanding, apology & satisfaction of party godfathers.— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 17, 2015