दिल्ली हाईकोर्ट ने संजीव चावला द्वारा दायर उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है, जिसमें स्थानीय अदालत द्वारा मैच फिक्सिंग मामले में उन्हें कस्टडी रिमांड पर भेजने के आदेश को चुनौती दी गई थी। वह कथित रूप से 2000 में मैच फिक्सिंग रैकेट का हिस्सा थे और पिछले सप्ताह भारत में प्रत्यर्पित किए गए थे। अब कोर्ट इस मामले में 20 फरवरी को अपना फैसला देगा।
बता दें कि इससे पहले संजीव चावला को लंदन से भारत लाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।