फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले मैच में सहवाग कर सकते हैं वापसी

Thu, 04 Apr 2013 03:06 PM IST
दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 के पहले ही मैच में दिल्ली की करारी हार के बाद सहवाग की टीम में वापसी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


सहवाग इस समय अनफिट होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि शनिवार के मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ वो मैदान पर उतरेंगे।

हालांकि तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल अगले मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं। पीठ में दर्द से परेशान सहवाग केकेआर के खिलाफ पहले मुकाबले से बाहर रहे थे। इस मुकाबले में टीम को छह विकेटों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ थी।

दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन बटोरने वाले सहवाग के नाम गत सत्र में लगातार पांच अर्द्धशतक और का रिकार्ड दर्ज है।

हालांकि कप्तान माहेला जयवर्धने को उम्मीद है कि वीरू अपने घरेलू मैदान पर घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर जरूर उतरेंगे।

जयवर्धने ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वीरू की सेहत में सुधार आया है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह राजस्थान रायल्स के खिलाफ अगले मुकाबले में टीम के साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पिछले सीजन के सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप धारी बने मोर्कल छह अप्रैल को होने वाले अगले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

टीम सूत्रों ने बताया कि मोर्कल के सात अप्रैल से पहले दिल्ली में शामिल होने की उम्मीद नहीं है। उम्मीद है कि मोर्न मुंबई के खिलाफ नौ अप्रैल को तीसरे मैच तक हमारे साथ होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें