फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी से डर गए हैं राहुल गांधी'

Thu, 04 Apr 2013 02:53 PM IST
नई दिल्ली/चित्रकूट/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'कनफ्यूज्ड लीडर' करार दिया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) में राहुल के भाषण से लगता है कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से डरे हुए हैं।

भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी की भ्रष्टाचार और महंगाई पर चुप्पी समझ में नहीं आती है। पिछले नौ साल के दौरान यूपीए सरकार में महंगाई चरम स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


ऐसे में उनके भाषण में इसका जिक्र होना चाहिए था। राहुल की बातों से लगता है कि वे अपनी दुनिया में रहते हैं।

'राहुल को देश की समझ नहीं'
वहीं भाजपा उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अभी देश को समझने की जरूरत है।

उमा ने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी को देश के बारे में कोई समझ नहीं है। उन्हें यहां की संस्कृति और सभ्यता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। देश की राजनीति करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष को यहां की संस्कृति के बारे में अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन


उमा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। आर्थिक सुधारों ने देश के हालात खराब किए हैं। भाजपा का स्पष्ट मत है कि बेरोजगारी बढ़ाने वाला आर्थिक सुधार नहीं लागू होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें