फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: जीत के लिए आमने-सामने होंगे अश्विन-गंभीर, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Sun, 08 Apr 2018 02:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
DD VS KXIP
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब अपने नए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जीत के साथ करना चाहेगी। इस सीजन में दिल्ली की कप्तानी गौतम गंभीर के हाथों में है। दोनों टीमें अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी हैं।

विज्ञापन


गंभीर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार चैंपियन बना चुके हैं। इस मामले में अश्विन के पास थोड़ा अनुभव कम है। ऐसे में जब वह चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में थे तक उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी के गुर जरूर कुछ सीखें होंगे।

वहीं पंजाब के पास क्रिस गेल जैसा विस्फोटक बल्लेबाज है, तो दिल्ली के पास भी कोलिन मुनरो और जेसन रॉय जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में पंजाब टीम में अश्विन जैस वर्ल्ड क्लास स्पिनर है, तो वहीं दिल्ली में ट्रेंट बोल्ट और  मोहम्मद शमी जैसे बेहतरीन पेसर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

gautam gambhir - फोटो : twitter
संभावित टीमें

किंग्स इलेवन पंजाब: क्रिस गेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल/करुण नायर, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टॉइनिस, अक्षर पटेल, 8 आर अश्विन (कप्तान), 9 एंड्र्यू टाई, मोहित शर्मा, बरिंदर सरन

दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), कॉलिन मुनरो, जेसन रॉय, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, विजय शंकर, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, शाहबाज नदीम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें