फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, KKR को 18 रन से रौंदा, अंकतालिका में अव्वल

Sat, 03 Oct 2020 11:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में शनिवार रात शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 18 रन से पीटा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन का सर्वोच्च स्कोर 228/4 बनाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों में 88 रन और पृथ्वी शॉ के 41 गेंदों में 66 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेली। अगर केकेआर यह स्कोर पा लेती तो इतिहास रच जाता, क्योंकि यह सबसे बड़ा लक्ष्य होता। जवाब में नितीश राणा ने 35 गेंदों में 58 रन, इयोन मॉर्गन ने 18 गेंदों में 44 रन और सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 36 रन का कैमियो जरूर खेला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : file
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:53 PM, 03-Oct-2020

मैन ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर

11:48 PM, 03-Oct-2020

शारजाह के हर मैच में रनों का बवंडर

11:47 PM, 03-Oct-2020

अंत तक लड़ता रहा केकेआर

दिल्ली के 228/4 के जवाब में नितीश राणा ने 35 गेंदों में 58 रन, इयोन मॉर्गन ने 18 गेंदों में 44 रन और सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 36 रन का कैमियो जरूर खेला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

 

विज्ञापन
11:43 PM, 03-Oct-2020

दोनों पारियों में 14-14 छक्के

पहली और दूसरी दोनों ही पारियों में 14-14 और पूरे मैच में कुल 28 छक्के लगे।
 

11:40 PM, 03-Oct-2020

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत

डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में शनिवार रात शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 18 रन से पीटा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन का सर्वोच्च स्कोर 228/4 बनाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों में 88 रन और पृथ्वी शॉ के 41 गेंदों में 66 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेली। अगर केकेआर यह स्कोर पा लेती तो इतिहास रच जाता, क्योंकि यह सबसे बड़ा लक्ष्य होता।

विज्ञापन
11:37 PM, 03-Oct-2020

तीसरी गेंद पर एक रन

यहां से जीत नामुमिकन हो चुकी है।

11:36 PM, 03-Oct-2020

दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी आउट

11:35 PM, 03-Oct-2020

पहली गेंद पर चार रन

11:33 PM, 03-Oct-2020

आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए

आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए

11:30 PM, 03-Oct-2020

मॉर्गन आउट

कोलकाता को मैच में वापसी कराने वाले इयोन मॉर्गन 18 गेंदों में 44 रन बनाकर नॉर्टजे की गेंद पर आउट हुए।
 

11:27 PM, 03-Oct-2020

12 गेंदों में 31 रन चाहिए

18वें ओवर में 23 रन आए। 18 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 200/6 इयोन मॉर्गन (44) और राहुल त्रिपाठी (31)

राहुल त्रिपाठी को जीवनदान
 

11:24 PM, 03-Oct-2020

तीन गेंदों में लगातार तीन छक्के

इयॉन मॉर्गन ने कागिसो रबाडा को रिमांड में लिया हुआ है
 

11:19 PM, 03-Oct-2020

18 गेंदों में 54 रन चाहिए

17वें ओवर में राहुल त्रिपाठी की आंधी। मार्कस स्टोइनिस को तीन छक्के और एक चौके मारे। ओवर से 24 रन आए। 17 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 175/6 इयोन मॉर्गन (24) और राहुल त्रिपाठी (26)
 

11:12 PM, 03-Oct-2020

4 ओवर में 78 रन चाहिए

16 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 151/6 इयोन मॉर्गन (23) और राहुल त्रिपाठी (4)

11:09 PM, 03-Oct-2020

30 गेंदों में 92 रन चाहिए

15 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 137/6 इयोन मॉर्गन (11) और राहुल त्रिपाठी (2)

11:02 PM, 03-Oct-2020

36 गेंदों में 98 रन चाहिए

14 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 131/6 इयोन मॉर्गन (9) और राहुल त्रिपाठी (0)

10:59 PM, 03-Oct-2020

छठा विकेट गिरा, कमिंस आउट

14वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारने के बाद तीसरी गेंद पर नॉर्टजे ने पैट कमिंस का काम तमाम किया।
 

10:53 PM, 03-Oct-2020

लगातार दूसरा विकेट, कप्तान कार्तिक भी आउट

कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटी
 

10:51 PM, 03-Oct-2020

चौथा विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर राणा भी आउट

10:46 PM, 03-Oct-2020

8 ओवर में 121 रन चाहिए

12 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 108/3 नितीश राणा (50) और दिनेश कार्तिक (5)

नितीश राणा की फिफ्टी
 

10:41 PM, 03-Oct-2020

9 ओवर में 129 रन की दरकार

हर्षल पटेल का बेहतरीन ओवर, सिर्फ 6 रन दिए। 11 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 100/3 नितीश राणा (44) और दिनेश कार्तिक (3)

10:33 PM, 03-Oct-2020

आंद्रे रसेल आउट, केकेआर को सबसे बड़ा झटका

दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का उड़ाने के बाद आंद्रे रसेल कागिसो रबाडा का शिकार हुए। 10 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 94/3 नितीश राणा (42) और कागिसो रबाडा (13)
 

10:26 PM, 03-Oct-2020

9 ओवर में 84/2

9 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 84/2 नितीश राणा (42) और शुभमन गिल (3)

10:22 PM, 03-Oct-2020

नए बल्लेबाज आंद्रे रसेल

शुभमन गिल के आउट होने के बाद कैरेबियाई तूफान आंद्रे रसेल बल्लेबाजी के लिए चौथे क्रम पर आए।
 

10:19 PM, 03-Oct-2020

केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, शुभमन गिल आउट

अमित मिश्रा की फिरकी में फंसे गिल, 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए सलामी बल्लेबाज। यह अमित मिश्रा का दिल्ली के लिए 100 विकेट भी था।
 

10:16 PM, 03-Oct-2020

आठ ओवर में केकेआर के 72 रन

रवि अश्विन ने अपने दूसरे ओवर में फिर 11 रन दिए। 8 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 72/1 नितीश राणा (34) और शुभमन गिल (28)

10:12 PM, 03-Oct-2020

अमित मिश्रा ने सिर्फ 2 रन दिए

अमित मिश्रा का पहला ओवर। लेग स्पिनर ने सिर्फ दो रन दिए। सात ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 61/1 नीतिश राणा (28) और शुभमन गिल (24)

10:07 PM, 03-Oct-2020

पहला पावरप्ले खत्म

छठे ओवर में 12 रन आए। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 59/1 नीतिश राणा (27) और शुभमन गिल (23)

10:01 PM, 03-Oct-2020

पांचवें ओवर में सिर्फ 8 रन बने

पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 47/1 नीतिश राणा (18) और शुभमन गिल (21)

09:55 PM, 03-Oct-2020

चौथे ओवर में 12 रन आए

चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 39/1 नीतिश राणा (16) और शुभमन गिल (15)

09:50 PM, 03-Oct-2020

अश्विन के एक ओवर में 15 रन आए

चोट से वापसी कर रहे रवि अश्विन के पहले ओवर में नीतिश राणा ने दूसरी और आखिरी गेंद पर छक्का मारा। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 27/1 नीतिश राणा (16) और शुभमन गिल (4)
 

09:44 PM, 03-Oct-2020

सुनील नरेन आउट, केकेआर का पहला विकेट गिरा

केकेआर का पहला विकेट गिरा। नॉर्टजे ने दूसरी ही गेंद पर नरेन को क्लीन बोल्ड किया। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 12/1 नीतिश राणा (3) और शुभमन गिल (2)

09:36 PM, 03-Oct-2020

पहले ओवर में सिर्फ चार रन

कागिसो रबाडा की बेहतरीन शुरुआत। सुनील नरेन (3) और शुभमन गिल (1)
 

09:33 PM, 03-Oct-2020

केकेआर है तैयार?

09:29 PM, 03-Oct-2020

दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड टोटल

09:21 PM, 03-Oct-2020

दिल्ली ने 20 ओवर में बनाए 228/4

कप्तान श्रेयस अय्यर की 38 गेंदों में 88 रन और पृथ्वी शॉ के 41 गेंदों में 66 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के बूते दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने 229 रन का लक्ष्य रखा। पहली पारी में कुल 14 छक्के लगे।
 

09:17 PM, 03-Oct-2020

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस आउट

आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस, आंद्रे रसेल की धीमी गेंद पर कैच आउट

09:14 PM, 03-Oct-2020

19वें ओवर में 20 रन आए

19वां ओवर फेंकने आए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जमकर पिटाई। कप्तान वरुण चक्रवर्ती ने दो छक्के और एक चौका मारा। ओवर से कुल 20 रन आए। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 221/3 श्रेयस अय्यर (88) और मार्कस स्टोइनिस (1)

09:09 PM, 03-Oct-2020

17 गेंदों में 38 रन बनाकर ऋषभ पंत आउट

18वां ओवर फेंकने आए आंद्रे रसेल ने इस ओवर में 15 रन जरूर दिए, लेकिन पांचवीं गेंद पर ऋषभ पंत का बड़ा विकेट भी लिया। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 201/3 श्रेयस अय्यर (69) और मार्कस स्टोइनिस (0)
 

09:04 PM, 03-Oct-2020

17वें ओवर में 17 रन

पैट कमिंस को अय्यर ने इस ओवर की पहली गेंद में छक्का और चौथी-पांचवीं में चौका मारा। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 186/2 श्रेयस अय्यर (68) और ऋषभ पंत (24)
 

08:59 PM, 03-Oct-2020

16वें ओवर में 18 रन

शिवम मावी का बेहद महंगा ओवर। ऋषभ पंत ने तीन तो श्रेयस अय्यर ने एक चौका मारा। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 169/2 श्रेयस अय्यर (52) और ऋषभ पंत (23)

08:56 PM, 03-Oct-2020

श्रेयस अय्यर का 14वां अर्धशतक

शिवम मावी की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर का चौका। और इसी के साथ पृथ्वी शॉ के बाद वह अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
 

08:52 PM, 03-Oct-2020

15वें ओवर में नागरकोटी ने 9 रन दिए

15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 151/2 श्रेयस अय्यर (47) और ऋषभ पंत (10)

08:46 PM, 03-Oct-2020

14वें ओवर में कमिंस ने 11 रन दिए

पैट कमिंस का ओवर अच्छा जा रहा था, लेकिन आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौका लगा दिया। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 142/2 श्रेयस अय्यर (43) और ऋषभ पंत (7)
 

08:42 PM, 03-Oct-2020

इयोन मॉर्गन का दर्शनीय कैच यहां देखें

08:35 PM, 03-Oct-2020

पृथ्वी शॉ आउट, दिल्ली को दूसरा झटका

अपने पहले ओवर में बेहद महंगे साबित होने वाले कमलेश नागरकोटी ने दूसरे ओवर यानी कि 12.4 ओवर में पृथ्वी शॉ को शुभमन गिल के हाथों लॉन्ग ऑन में कैच आउट करवाया। शॉ ने 41 गेंदों में 66 रन बनाए। चार चौके और इतने ही छक्के भी उड़ाए। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 131/2 श्रेयस अय्यर (38) और ऋषभ पंत (1)
 

08:30 PM, 03-Oct-2020

12वें ओवर में भी 16 रन आए

वरुण चक्रवर्ती ने भी ओवर में 16 रन लुटाए। दिल्ली को लगातार बड़े ओवर मिल रहे। पृथ्वी शॉ (59) और श्रेयस अय्यर (36)

08:27 PM, 03-Oct-2020

11 ओवर में स्कोर 105/1

नागरकोटी ने ओवर में 16 रन दे दिए। पृथ्वी शॉ (54) और श्रेयस अय्यर (25)
 

08:25 PM, 03-Oct-2020

पृथ्वी शॉ का अर्धशतक

08:22 PM, 03-Oct-2020

10 ओवर में स्कोर: 89/1

श्रेयस अय्यर का दूसरी गेंद पर छक्का।  नरेन ने अपने दूसरे ओवर में दिए 11 रन। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 89/1 पृथ्वी शॉ (43) और श्रेयस अय्यर (9)
 

08:18 PM, 03-Oct-2020

रसेल के दूसरे ओवर में 3 रन आए

नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 78/1 पृथ्वी शॉ (43) और श्रेयस अय्यर (9)

08:11 PM, 03-Oct-2020

पृथ्वी शॉ जबरदस्त खेल रहे

आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 75/1 पृथ्वी शॉ (41) और श्रेयस अय्यर (8)
 

08:06 PM, 03-Oct-2020

रसेल ने सातवें ओवर में सिर्फ चार रन दिए

सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 61/1 पृथ्वी शॉ (33) और श्रेयस अय्यर (2)

08:02 PM, 03-Oct-2020

पावरप्ले में पांच चौके, तीन छक्के और एक विकेट आया

छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 57/1 पृथ्वी शॉ (31) और श्रेयस अय्यर (0)

07:58 PM, 03-Oct-2020

दिल्ली का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन आउट

16 गेंदों में 25 रन बनाकर शिखर धवन आउट। वरुण चक्रवर्ती को बड़ा शॉट मारने के चक्कर में इयोन मॉर्गन द्वारा लपके गए।
 

07:55 PM, 03-Oct-2020

5 ओवर में स्कोर 50 के पार

सुनील नरेन को उनके पहले ओवर में जमकर पीटा गया। शिखर धवन ने लगातार दो छक्के लगाए। ओवर से 15 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 51/0 शिखर धवन (26) और पृथ्वी शॉ (25)
 

07:50 PM, 03-Oct-2020

चार ओवर का खेल खत्म

वरुष चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में एक चौके समेत सात रन दिए। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 36/0 शिखर धवन (13) और पृथ्वी शॉ (23)

07:44 PM, 03-Oct-2020

तीसरे ओवर में 13 रन

पैट कमिंस के दूसरे ओवर में पृथ्वी शॉ ने एक छक्के, एक चौके के बूते 13 रन पीट दिए। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 29/0 शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (21)
 

07:39 PM, 03-Oct-2020

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन से चौका खाने के बाद शिवम मावी की जोरदार वापसी। दूसरे ओवर में 8 रन आए। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 16/0 शिखर धवन (7) और पृथ्वी शॉ (9)

07:33 PM, 03-Oct-2020

पहले ओवर में 8 रन बने

पैट कमिंस की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौका जमाया और इस तरह ओवर से 8 रन आए। पृथ्वी शॉ (2) और शिखर धवन (6)

07:29 PM, 03-Oct-2020

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन को परेशान करने के लिए कोलकाता ने अपने तूफानी पेसर पैट कमिंस को मोर्चे पर भेजा है

07:26 PM, 03-Oct-2020

दोनों टीम में कुछ अहम बदलाव

07:22 PM, 03-Oct-2020

IPL 2020: दिल्ली ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, KKR को 18 रन से रौंदा, अंकतालिका में अव्वल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर हो रही है। शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर टॉस गंवाकर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी कर रही है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें