फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs KKR Live Streaming: दिल्ली के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी केकेआर, जानें कब-कहां, कैसे देखें मैच

Wed, 03 Apr 2024 09:23 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

दिल्ली और कोलकाता के बीच आईपीएल में अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें  दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है जबकि 16 मुकाबलों में जीत के साथ कोलकाता का पलड़ा भारी है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। अब देखना होगा कि आज के मैच में दिल्ली इस अंतर को कम करने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव प्रसारण - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 16वां मैच खेला जाएगा। विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। वहीं, केकेआर तीसरी जीत हासिल कर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली और कोलकाता के बीच आईपीएल में अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें  दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है जबकि 16 मुकाबलों में जीत के साथ कोलकाता का पलड़ा भारी है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। अब देखना होगा कि आज के मैच में दिल्ली इस अंतर को कम करने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के नौवें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 16वां मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला तीन अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 16वां मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग का 16वां मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस.राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स:
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्तजे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें