शार्दुल ठाकुर को दिल्ली की टीम ने 10.75 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। उन्होंने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले और अपनी टीम के लिए 14 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने इस दौरान 10 के करीब इकोनॉमी रेट से रन दिए। बल्ले के साथ शार्दुल ने 10.81 के साधारण औसत और 137.93 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए।
दिल्ली की टीम शुरुआत में शार्दुल को किसी टीम के साथ ट्रेड करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शार्दुल की कीमत बहुत ज्यादा है। इसी वजह से टीम उन्हें दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज करना चाहती है।
IPL: आईपीएल चेयरमैन धूमल बोले- विदेशी लीग में नहीं खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग होगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि शार्दुल एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनकी कीमत एक समस्या है। उनके अलावा अश्विन हेब्बर, मनदीप सिंह, टिम सीफर्ट और केएस भरत को रिलीज किया जाएगा।
टीम सीर्फट ने इस साल दिल्ली के लिए सिर्फ दो मैच खेले और 24 रन बनाए। अब उनके पास फिर से ऑक्शन में शामिल होने का मौका है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत विकेटकीपिंग कर रहे हैं। ऐसे में भरत को सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला था और वह बल्ले के साथ कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।
IND vs ENG: विस्फोटक फिल साल्ट या यह अनुभवी ऑलराउंडर, डेविड मलान की जगह कौन होगा इंग्लैंड की टीम में शामिल?
मनदीप सिंह को भी दिल्ली के लिए तीन मैच खेलने का मौका मिला और वह कुल 18 रन बना पाए। 2021 में भी मनदीप को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। आंध्र प्रदेश के अश्विन हेब्बर को इस साल दिल्ली के लिए कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अब उन्हें टीम से रिलीज किए जाने की पूरी संभावना है।
भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान यश धुल को भी पिछले सीजन कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया और उन्हें रिटेन किए जाने की पूरी संभावना है।
T20 World Cup: तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए क्या खाते हैं सूर्यकुमार यादव? डाइटीशियन ने बताया फिटनेस का राज
आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर रही थी। पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम इस बार प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।