जिम्मेदारी मिलने से सम्मानित महसूस कर रहे हैं अक्षर
लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले अक्षर ने कहा कि वह कप्तान के तौर पर काम करने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, जब मुझे कप्तान बनाया गया तो मैं अपने काम को लेकर आश्वस्त था। मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2019 से खेल रहा हूं। इस फ्रेंचाइजी के साथ ही मैं एक क्रिकेटर के तौर पर उभरा हूं। मैं यह जिम्मेदारी मिलने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले 17 वर्षों से हम खिताब के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन हम नतीजे की परवाह नहीं करते। जो भी हमारे हाथ में है, हम सिर्फ उसको फॉलो करते हैं।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: आईपीएल में अपना सर्वोच्च टोटल बनाने के बावजूद हारी राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स की जीत से शुरुआत
अक्षर ने कहा, आज के समय में क्रिकेट बदल चुका है। आईपीएल अब काफी हद तक बल्लेबाजों का खेल हो गया है जिसमें चौके-छक्के मायने रखते हैं, लेकिन हमें एक टीम के रूप में विकसित होना है। एक कप्तान के रूप में मेरा अपने साथियों को संदेश है कि इसे सरल रखें और यही मेरी रणनीति है।
आईपीएल के नए नियमों पर क्या बोले अक्षर?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत से पहले गेंद पर मुंह के लार के प्रतिबंध को हटा दिया था। बीसीसीआई ने यह फैसला कप्तानों की सहमति के बाद लिया था। कोविड-19 महामारी के चलते आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी प्रतिबंध जारी है, लेकिन आईपीएल में इस सीजन से गेंदबाजों को लार के इस्तेमाल की छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें: CSK vs MI: 43 साल की उम्र में धोनी ने विकेट के पीछे दिखाई फुर्ती, सूर्यकुमार को चकमा देकर किया स्टंप; वीडियो
इस फैसले का अक्षर ने स्वागत किया और कहा कि इससे मुकाबले में बल्ले और गेंद के बीच अच्छी प्रतिद्वंद्विता देखने मिलेगी। अक्षर ने कहा, आईपीएल बल्लेबाजों का खेल है, इसलिए गेंद पर लार के इस्तेमाल की मंजूरी देना गेंदबाजों के लिए अच्छी बात है और खेल के लिए भी। साथ ही मैच में ओस भी भूमिका निभाता है और अब 11 ओवर के बाद हम नई गेंद का इस्तेमाल कर सकेंगे जिससे रिवर्स स्विंग मिलेगी। यह अच्छा नियम है।