फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs LSG: कप्तान के तौर पर काम करने को लेकर आश्वस्त हैं अक्षर पटेल, लार के इस्तेमाल पर कही ये बात

Sun, 23 Mar 2025 09:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

अक्षर पंत की जगह कमान संभालेंगे जो इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि दिल्ली का पहला मुकाबला लखनऊ से ही है। 
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल चाहते हैं कि उनकी टीम पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने के अभियान में खुद को सरल रखें। अक्षर को हाल ही में दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया गया था। अक्षर पंत की जगह कमान संभालेंगे जो इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि दिल्ली का पहला मुकाबला लखनऊ से ही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

जिम्मेदारी मिलने से सम्मानित महसूस कर रहे हैं अक्षर 
लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले अक्षर ने कहा कि वह कप्तान के तौर पर काम करने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, जब मुझे कप्तान बनाया गया तो मैं अपने काम को लेकर आश्वस्त था। मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2019 से खेल रहा हूं। इस फ्रेंचाइजी के साथ ही मैं एक क्रिकेटर के तौर पर उभरा हूं। मैं यह जिम्मेदारी मिलने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले 17 वर्षों से हम खिताब के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन हम नतीजे की परवाह नहीं करते। जो भी हमारे हाथ में है, हम सिर्फ उसको फॉलो करते हैं। 

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: आईपीएल में अपना सर्वोच्च टोटल बनाने के बावजूद हारी राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स की जीत से शुरुआत

अक्षर ने कहा, आज के समय में क्रिकेट बदल चुका है। आईपीएल अब काफी हद तक बल्लेबाजों का खेल हो गया है जिसमें चौके-छक्के मायने रखते हैं, लेकिन हमें एक टीम के रूप में विकसित होना है। एक कप्तान के रूप में मेरा अपने साथियों को संदेश है कि इसे सरल रखें और यही मेरी रणनीति है।

आईपीएल के नए नियमों पर क्या बोले अक्षर?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत से पहले गेंद पर मुंह के लार के प्रतिबंध को हटा दिया था। बीसीसीआई ने यह फैसला कप्तानों की सहमति के बाद लिया था। कोविड-19 महामारी के चलते आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी प्रतिबंध जारी है, लेकिन आईपीएल में इस सीजन से गेंदबाजों को लार के इस्तेमाल की छूट दी गई है। 

ये भी पढ़ें: CSK vs MI: 43 साल की उम्र में धोनी ने विकेट के पीछे दिखाई फुर्ती, सूर्यकुमार को चकमा देकर किया स्टंप; वीडियो
विज्ञापन

इस फैसले का अक्षर ने स्वागत किया और कहा कि इससे मुकाबले में बल्ले और गेंद के बीच अच्छी प्रतिद्वंद्विता देखने मिलेगी। अक्षर ने कहा, आईपीएल बल्लेबाजों का खेल है, इसलिए गेंद पर लार के इस्तेमाल की मंजूरी देना गेंदबाजों के लिए अच्छी बात है और खेल के लिए भी। साथ ही मैच में ओस भी भूमिका निभाता है और अब 11 ओवर के बाद हम नई गेंद का इस्तेमाल कर सकेंगे जिससे रिवर्स स्विंग मिलेगी। यह अच्छा नियम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें