फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: खिताब के लिए दिल्ली से भिड़ेगा असम

Sat, 02 Mar 2013 08:26 PM IST
विशाखापटनम/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली और असम के बीच रविवार को यहां खेला जाएगा। दिल्ली ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर के 69 रन की पारी से बंगाल को छह विकेट से जबकि असम ने दूसरे सेमीफाइनल में केरल को पांच विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दिल्ली और बंगाल के बीच एकतरफा सेमीफाइनल में बंगाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.1 ओवर में मात्र 156 रन पर ढेर हो गई। 32 रन पर ही चार विकेट गिर जाने के बाद मनोज तिवारी 87 और कप्तान लक्ष्मीरतन शुक्ला ने 73 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही पूरी टीम धराशाई हो गई।

अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट होने से पहले तिवारी ने 111 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन बनाए जबकि शुक्ला ने 30 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा बंगाल के कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंच सके। वरुण सूद ने तीन जबकि रजत भाटिया, प्रदीप सांगवान और सुमित नारवाल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में गंभीर ने उन्मुक्त चंद (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55, मिलिंद कुमार (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 और रजत भाटिया नाबाद (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी कर दिल्ली को 34.3 ओवर में ही 160 रन बनाकर जीत दिला दी।

असम पहली बार फाइनल में
दूसरा सेमीफाइनल भी लगभग एकतरफा रहा जहां असम ने केरल को आसानी से पांच विकेट से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। वी जगदीश के 89, राइफी गोमेज के 51 और रोहन प्रेम के 34 रन की पारी के बावजूद केरल की टीम सात गेंद शेष रहते 197 रन पर सिमट गई। जवाब में असम ने गोकुल शर्मा के नाबाद 52, तरजिंदर सिंह के 49, पल्लवकुमार दास के 37 और जमालुद्दीन सैयद मोहम्मद के नाबाद 29 रन की मदद से चार ओवर शेष रहते पांच विकेट पर 200 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। असम की ओर से गोकुल शर्मा और प्रीतम दासा ने सर्वाधिक तीन-तीन जबकि अरूप दास ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें