फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W: टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लेने वाली पहली भारतीय बनीं दीप्ति शर्मा, मेगन शट की बराबरी की

Fri, 26 Dec 2025 08:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार उपलब्धि दर्ज कर ली है। दीप्ति महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय और ओवरऑल कुल दूसरे खिलाड़ी हैं। दीप्ति से पहले ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। दीप्ति टी20 में इतने विकेट लेने वाली एशिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा की वापसी हुई। दोनों को स्नेह राणा और अरुंधति रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने भी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव का फैसला किया।

कविष्का बनीं दीप्ति का 150वां शिकार
दीप्ति ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कविष्का दिलहारी को आउट करने के साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे कर लिए। दीप्ति ने अमनजोत कौर के हाथों कैच कराकर कविष्का दिलहारी को पवेलियन भेजा। दीप्ति ने पहले कप्तान चामरी अट्टापट्टू को भी पवेलियन की राह दिखाई थी। फिर उन्होंने माइशा शेहानी को आउट किया जो उनका इस मैच का तीसरा शिकार बनीं। दीप्ति ने मैच में चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके। 
 
विज्ञापन

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट
खिलाड़ी का नाम देश मैच विकेट
मेगन शट ऑस्ट्रेलिया 123 151
दीप्ति शर्मा भारत 131 151
हेनरीएट इशिम्वे रवांडा 117 144
निदा डार पाकिस्तान 160 144
सोफी एकलेस्टोन इंग्लैंड 101 142
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें