बैटिंग नहीं मिली तो भड़क गया शख्स, ट्रैक्टर लेकर आया और जोत दी पूरी पिच
- फोटो : अमर उजाला
Viral Video: वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ डराने वाले हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और हंस हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं।
यह वायरल वीडियो गांव के क्रिकेट मैच का है। खेल के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे मैच का माहौल ही बदल दिया। आमतौर पर गांवों में क्रिकेट दोस्ती और मस्ती के लिए खेला जाता है। लेकिन इस बार मामला कुछ अधिक गंभीर हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के खेत में क्रिकेट खेल रहे है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
क्रिकेट मैच के दौरान अचानक एक ट्रैक्टर खेत में घुस आता है और खेत को जोतना शुरू कर देता है। बताया जा रहा है कि जिस खेत में क्रिकेट खेला जा रहा था, वो ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति का था। कहा जा रहा है कि उस शख्स को मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया गया। इससे वह नाराज हो गया और गुस्से में ट्रैक्टर निकाल लिया और पूरे खेत को जोत दिया।
Mysterious Events in world: कौन सी हैं दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं? जिन्हें वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए
वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही ट्रैक्टर खेत में चलता है, वहां मौजूद लोग पहले तो हैरान हो जाते हैं और कुछ लोग हंसने लगते हैं। क्रिकेट मैच वहीं रुक जाता है और खिलाड़ी दूर हट जाते हैं।
Mysterious Island: दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड, जहां मौजूद हैं हजारों डरावनी गुड़िया, आपस में करती हैं बात
वीडियो में बताया जाता है कि गुस्से में खेत जोतने वाला शख्स वही है, जिसे बल्लेबाजी नहीं मिली थी। उसकी हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है।