फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीन एल्गर बने दक्षिण अफ्रीका के नए टेस्ट कप्तान, बावुमा को वनडे और टी-20 की कमान

Thu, 04 Mar 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- - फोटो : icc
विज्ञापन

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाते हुए मौजूदा कप्तान क्विटन डीकॉक को हटाकर डीन एल्गर को टेस्ट टीम नया कप्तान बनाया है। वहीं, टेंबा बावुमा को वनडे और टी-20 की कप्तानी सौंपी गई है। आईसीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दरअसल, इस फेरबदल से पहले तक डीकॉक ही तीनों ही फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे थे। मगर पाकिस्तान के दौरे पर इस विकेटकीपर बल्लेबाज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, इसलिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने टीम में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया।

विज्ञापन


टीम की कमान मिलने के बाद डीकॉक अपने प्रदर्शन पर खास ध्यान नहीं पा रहे थे। हाल ही में पाकिस्तान के दौरे पर उनकी कप्तानी में टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पहला मैच पाकिस्तान ने सात विकेट से जबकि दूसरा मुकाबला 95 रन से जीता था। वहीं, तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी दक्षिण अफ्रीकी टीमतको 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी।  

बता दें कि डीन एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 67 टेस्ट और  आठ वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में 39.8 के औसत से 4260 रन बनाए हैं। वहीं, वन-डे में उनके नाम केवल 104 रन दर्ज हैं। उधर, टेंबा बावुमा ने प्रोटियाज टीम के लिए अब तक 44 टेस्ट, छह वन-डे और आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें