फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली बने DDCA अध्यक्ष, संभालेंगे दिल्ली क्रिकेट की जिम्मेदारी

Sat, 17 Oct 2020 06:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पिता अरुण जेटली के साथ रोहन जेटली - फोटो : Twitter@rohanjaitley
विज्ञापन

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को नया अध्यक्ष मिल गया है। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली शनिवार को निर्विरोध दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह अब इस पद पर 30 जून 2021 तक बने रहेंगे। बाकी पदाधिकारियों (कोषाध्यक्ष और निदेशक) के लिए चुनाव पांच, छह और आठ नवंबर को होंगे और परिणाम नौ नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि रोहन जेटली ने सात अक्तूबर को दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। हालांकि उनका अध्यक्ष बनना पहले से ही तय माना जा रहा था। रोहन के पिता अरुण जेटली खुद 14 वर्षों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे। 


रजत शर्मा के इस्तीफा देने के बाद रोहन ने इस पद के लिए दावेदारी पेश की। उनके साथ बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने कोषाध्यक्ष और मंजीत सिंह ने डायरेक्टर पद पर नामांकन भरा। रोहन के सामने डीडीसीए की गुटबाजी, अदालती कार्यवाही पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपये और डीडीसीए ग्राउंड स्टाफ को लंबे समय से नहीं मिल रहे वेतन को बहाल करना जैसी चुनौतियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें