फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का ऑलराउंड प्रदर्शन, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

Fri, 13 May 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
अपने गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के बाद युवा बल्लेबाजों के बजोड़ प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल-9 में छठी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

पहले कमाल की गेंदबाजी और फिर शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 146 रन बनाए थे।

इस जीत से दिल्ली आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि हैदराबाद 14 अंकों के साथ अब भी शीर्ष पर बना हुआ है। हैदराबाद की ओर से रखे गए 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।
विज्ञापन


उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने सबसे अधिक 44 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत 39 और संजू सैमसन 34 रन पर नाबाद लौटे। पंत और सैमसन ने चौथे विकेट के लिए 72 रन की अविजित साझेदारी की। डीकॉक ने करुण नायर (20) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े।

इससे पहले आईपीएल के 42 वें मुकाबले में टॉस दिल्ली डेयरडेविल्स ने जीता और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया। दिल्ली डेयरडेविल्स के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ओपनरों कप्तान डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय रनों की साझेदारी की। 6 वें ओवर में टीम के पचास रन पूरे हुए। 9 वें ओवर में फिरकी गेंदबाज जयंत यादव ने वॉर्नर (46) को बोल्ड कर फिफ्टी बनाने से रोका। हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी 67 रन पर टूटी। नए बल्लेबाज के तौर पर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन पहुंचे।

11 वें ओवर में दिल्ली के तुरुप के इक्के अमित मिश्रा की गेंदबाजी में एंट्री हुई। अमित ने अपने दूसरे ओवर में कमाल किया और धवन को 34 पर कैच आउट करा टीम की झोली में दूसरा विकेट डाला। नए बल्लेबाज के रुप में युवराज सिंह क्रीज पर पहुंचे। लेकिन अमित की फिरकी के आगे उनका बल्‍ला भी नहीं चला। युवी सिर्फ एक छक्का लगा सके। हैदराबाद को चौथा झटका तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिया। नए बल्लेबाज दीपक हुडा आए और आते ही हाथ खोलने शुरू किए। लेकिन ज्यादा कामयाब नहीं हो सके। वह महज एक चौका ही लगा सके। इस वक्त 18 ओवर में हैदराबाद 136 रन बनाकर खेल रही थी।

विलियमसन एक छोर पर अब भी मौजूद थे, उनके साथ बल्लेबाजी करने नमन ओझा आए। लेकिन सामने थे तेज गेंदबाज क्रिस मौरेस। मौरेस की गेंदबाजी ने काम किया और लंबे समय तक खेल रहे विलियमसन के रुप में हैदराबाद का छठवां विकेट गिरा। आखिरी गेंद पर मौरेस ने चालाकी से भुवनेश्वर को रनआउट किया। इस ओवर में मौरेस ने 2 विकेट लिए और सिर्फ 2 रन दिए। आखिरी ओवर में हैदराबाद 8 रन ही बना सकी। इस ओवर में एक विकेट भी गिरा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें