फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में धवन का जलवा: लगातार छठी बार पूरे किए 400 से अधिक रन, लिस्ट में 'गब्बर' के अलावा दो और खिलाड़ी

Wed, 22 Sep 2021 11:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

DC vs SRH: शिखर धवन ने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 42 रन बनाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में लगातार छठी बार 400 से अधिक रन पूरे किए। धवन के अलावा आईपीएल में यह कमाल करने वाले दो और खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। आईपीएल के 14वें सीजन में हैदराबाद की यह लगातार चौथी हार है। वह अंकतालिका में सबसे नीचले स्थान पर मौजूद है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने दो विकेट खोकर 13 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में धवन ने शिखर धवन 37 गेंदों पर 42 रन बनाए। इस रन के साथ ही वह आईपीएल में लगातार छठी बार 400 से अधिक रन पूरे किए। धवन इस सीजन में अभी तक 422 रन बना चुके हैं। वहीं, सुरेश रैना (2008-14) और डेविड वार्नर (2013-20) आईपीएल में यह कमाल कर चुके हैं। रैना और वार्नर दोनों ने लगातार सातवीं बार आईपीएल में 400 से अधिक रन बनाए हैं।

विज्ञापन


आईपीएल: धवन (2016-21) ने लगातार छठी बार बनाए 400 से अधिक रन

  • 501 रन - 2016
  • 479 रन - 2017
  • 497 रन - 2018
  • 521 रन - 2019
  • 618 रन - 2020
  • 422 रन - 2021


आईपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 422 - शिखर धवन
  • 380 - केएल राहुल
  • 327 - मयंक अग्रवाल
  • 320 - फाफ डुप्लेसिस
  • 319 - पृथ्वी शॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रैना (2008-14)
  • 421 रन- 2008
  • 434 रन -2009
  • 520 रन -2010
  • 438 रन -2011
  • 441 रन -2012
  • 548 रन -2013
  • 523 रन -2014

डेविड वार्नर (2013-20)
  • 410 रन -2013
  • 528 रन- 2014
  • 562 रन- 2015
  • 848 रन- 2016
  • 641 रन- 2017
  • 692 रन- 2018
  • 548 रन- 2019
  • 548 रन- 2020
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें