फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs KXIP, IPL 2020: शिखर धवन ने रचा इतिहास, IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

Wed, 21 Oct 2020 01:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शिखर धवन - फोटो : @DelhiCapitals
IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलावर को इतिहास रच दिया। वह आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शिखर धवन - फोटो : @IPL
धवन ने पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2020 के 38वें मुकाबले में 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही गब्बर ने इस सीजन की दूसरी सेंचुरी अपने नाम की। इससे पहले धवन ने चेन्नई के खिलाफ 58 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
शिखर धवन - फोटो : @IPL
बता दें कि पंजाब के खिलाफ धवन ने 61 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 106 रन बनाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे किए। धवन आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
 
 

4 of 7
शिखर धवन - फोटो : @IPL
आईपीएल (169 मैच) में धवन के नाम अब 5044 रन हो गए हैं। धवन से पहले यह कारनामा विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर ने किया है। वहीं, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार चौथी पारी में 50 या इससे अधिक रन भी बनाए। आईपीएल में यह कारनामा करने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
शिखर धवन - फोटो : PTI
आईपीएल के 13वें सीजन में धवन ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 465 रन बना लिए हैं। बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा विराट कोहली, क्रिस गेल, हाशिम अमला, और शेन वॉट्सन ने किया है।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : PTI
कोहली ने साल 2016 में सबसे अधिक चार शतक लगाए थे। इसके बाद किस गेल ने 2012 में दो, हाशिम अमला ने 2017 में दो और शेन वॉट्सन ने 2018 में 2 शतक जड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिखर धवन - फोटो : PTI
टूर्नामेंट में धवन की धीमी थी शुरुआत
शुरुआत छह पारी: 122.2 स्ट्राइक रेट (6 बार आउट हुए)
अगली चार पारी: 163.2 स्ट्राइक रेट (1 बार आउट हुए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें