फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डे-नाइट टेस्ट में हर बार निकला नतीजा, जानिए पिंक गेंद से कौन हारा-कौन जीता?

Wed, 20 Nov 2019 11:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्राफिक्स रोहित झा - फोटो : अमर उजाला

पहला डे-नाईट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 में खेला गया था। उस मैच में जोश हेजलवुड ने छह विकेट चटकाते हुए न्यूजीलैंड की हार की स्क्रिप्ट लिखी थी। तब से लेकर अब तक कुल 11 डे-नाईट टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। मजेदार बात है कि सारे मैच में नतीजे आए हैं। अब 22 नवंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाले डे-नाइट मैच पर दुनिया भर की निगाहें टिकीं हुईं हैं। यह दोनों ही टीम का पहला तो क्रिकेट इतिहास का 12वां डे-नाइट टेस्ट मैच होगा।

विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : Getty

अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा पांच डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं। तीन में से दो डे-नाइट टेस्ट जीत श्रीलंका इस फॉर्मेट की दूसरी सबसे सफल टीम है। पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज भी डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी कर चुके हैं। पाकिस्तान ने यूएई में वेस्टइंडीज और श्रीलंका टीम की डे-नाइट टेस्ट में मेजबानी की थी। कोलाकाता टेस्ट मैच के बाद भारत ऐसा करने वाला सातवां देश बन जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन सी टीमें डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुकी हैं और क्या रहा है उन मैचों का रिजल्ट?

विज्ञापन

3 of 13
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला डे नाइट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

1. ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (2015)

साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया था। एडिलेड में 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेले गए इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए और दूसरी पारी में 208 रन बनाए। वहीं कंगारू टीम ने पहली पारी में 224 और दूसरी पारी में 187/7 का स्कोर बनाकर मैच पर कब्जा किया था।

4 of 13
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज 2016 डे नाइट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

2. पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (2016)

13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच दूसरा डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया। यूएई के दुबई में खेले गए इस मैच में कैरेबियाई टीम को 56 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी पारी 3/579 रन पर घोषित हुई। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 357 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में हालांकि पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और पूरी टीम 123 बनाकर ढेर हो गई, लेकिन पाकिस्तान को पहली पारी की बढ़त का फायदा मिला और वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 289 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

5 of 13
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2016, डे नाइट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

3. ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (2016)

ऑस्ट्रेलिया ने 24 नवंबर से 28 नवंबर के बीच खेले गए इस टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। एडिलेड में हुए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 और दूसरी पारी में 250 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 383 और 127/3 का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन

6 of 13
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (2016), डे नाइट टेस्ट

4. ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (2016)

ऑस्ट्रेलिया ने 15 दिसंबर से 19 दिसंबर के दरमियान ब्रिस्बेन में हुए इस मैच में पाकिस्तान को 39 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 429 और दूसरी पारी में 202/5 का स्कोर बनाया। वहीं, पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 142 और दूसरी पारी में 450 रन पर सिमट गई थे।

विज्ञापन

7 of 13
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, डे नाइट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

5. इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (2017)

बर्मिंघम में 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच खेले गए डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को रौंदा था। इंग्लैंड ने यह मैच पारी और 209 रन से अपने नाम किया था। इंग्लैंड ने 514 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की और फिर वेस्टइंडीज को पहली पारी में 168 और दूसरी पारी में 137 रन पर समेट दिया।

8 of 13
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, डे नाइट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

6. पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (2017)

श्रीलंका ने 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच दुबई में खेले गए डे-नाइट में पाकिस्तान के खिलाफ 68 रनों से जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 482 और दूसरी पारी में 96 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 262 और दूसरी पारी में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

9 of 13
डे नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर

7. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (2017)

2 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच खेले इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 442/8 और दूसरी पारी में 138 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 227 और 233 रन ही बनाए। इस तरह एडिलेड में हुए इस डे नाइट टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 120 रन से अपने नाम किया था।

10 of 13
दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, डे नाइट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

8. दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (2017)

पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए इस मैच में अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी 309/9 पर घोषित कर दी। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 68 और दूसरी पारी में 121 रन पर ढेर हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 26 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच खेले गए डे-नाइट में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी और 120 रन से जीत दर्ज की।

11 of 13
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, 2018 डे नाइट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

9. न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (2018)

न्यूजीलैंड ने 22 मार्च से 26 मार्च के दौरान ऑकलैंड में हुए डे-टेस्ट में इंग्लैंड को करारी मात दी थी। कीवी टीम यह टेस्ट पारी और 49 रन से अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने पहली पारी 427/8 रन बनाकर घोषित की थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 58 और दूसरी पारी में 320 रन ही बना सकी थी।

12 of 13
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, डे नाइट टेस्ट 2018 - फोटो : ट्विटर

10. वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (2018)

श्रीलंका ने 23 जून से 27 जून के बीच ब्रिजटाउन में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 और दूसरी पारी में 93 रन ही बना सकी। जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 154 और दूसरी पारी में 144/6 के स्कोर बनाकर मैच पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन

13 of 13
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, डे नाइट टेस्ट मैच 2019 - फोटो : ट्विटर

11. ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (2019)

ऑस्ट्रेलिया ने 24 जनवरी से 28 जनवरी के बीच ब्रिस्बेन में हुए इस मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका को पारी और 40 रन से मात देने में सफल रही। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए। वहीं, श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में महज 139 रनों पर ही सिमट गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें