फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर बनने वाले हैं तीसरे बच्चे के पिता

Tue, 01 Jan 2019 11:20 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
david warner with virat kohli
विज्ञापन

प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की पत्नी ने खुलासा किया है कि वह गर्भवती हैं। इससे पहले साल के शुरू में वॉर्नर के गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद उनका गर्भपात हो गया था। गौरतलब है कि यह खबर खुद वॉर्नर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

विज्ञापन


कैंडाइस वॉर्नर ने सोमवार की शाम को ट्विटर पर यह घोषणा की और इस तरह से परेशानियों से भरे 2018 का अंत सुखद समाचार से किया। उन्होंने कहा, 'हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने इस वर्ष हमारे प्रति प्यार और सहयोग बनाए रखा।

उन्होंने आगे बताया, 'हम बेहद खुशी के साथ यह खबर आप तक साझा करना चाहते हैं कि वर्ष 2019 में चार सदस्यों के हमारे परिवार में पांचवां सदस्य आएगा। बता दें कि वॉर्नर अभी फिलहाल दो बच्चों इवी माइ और इंडी राइ के पिता है।
विज्ञापन


बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्राफ्ट के साथ उन्हें इस प्रकरण में दोषी पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें