फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के नए रोल में दिख सकते हैं डेविड वॉर्नर, कप्तान फिंच ने दी जानकारी

Fri, 21 Oct 2022 05:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने बताया है कि मैथ्यू वेड के उपलब्ध नहीं होने पर डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपिंग कर सकते हैं। जोश इंग्लिश के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में कैमरून ग्रीन को शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में सुपर 12 के मैच शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के बैकअप विकेटकीपर जोश इंग्लिश चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला काफी चौकाने वाला है, क्योंकि ग्रीन विकेटकीपिंग नहीं करते हैं और अब मैथ्यू वेड कंगारू टीम में शामिल एकमात्र विकेटकीपर हैं। ऐसे में फैंस का सवाल था कि वेड के चोटिल होने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। 
विज्ञापन


अब ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने बताया है कि वेड के चोटिल होने पर वॉर्नर या कप्तान फिंच खुद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

T20 WC: BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी बोले- टूर्नामेंट से 10 दिन पहले बुमराह का चोटिल होना बर्दाश्त नहीं कर सकते
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले फिंच ने कहा "शायद, डेविड वार्नर, मुझे लगता है। उन्होंने कल थोड़ा अभ्यास किया। मैं खुद शायद कप्तानी और विकेटकीपिंग कर सकता हूं, लेकिन जब आपने इसे पहले नहीं किया है, तो यह थोड़ा कठिन होता है। हो सकता है कि मिशेल स्टार्क शुरुआती ओवर करने के बाद बीच में विकेटकीपिंग करें और फिर अंत में गेंदबाजी करें। हालांकि, सबसे ज्यादा संभावना डेविड वॉर्नर के ऐसा करने की है। यह एक रिश्क है, जो हमने लिया है।"

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को झटका, सिर पर गेंद लगने के बाद अस्पताल पहुंचा यह खिलाड़ी

फिंच ने यह भी बताया कि ग्रीन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा "नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। वह आज सुबह ही पर्थ से आए हैं। वह एक चोटिल खिलाड़ी की जगह कवर के रूप में आए हैं। हमने अतिरिक्त कीपर के साथ नहीं जाने का जोखिम उठाया, लेकिन हमें लगता है कि कैमरून ग्रीन टीम को थोड़ा बेहतर संतुलन देते हैं।"

Team India Video: रोहित ने बल्ले को बनाया बंदूक, अश्विन ने लिए मजे, देखें विराट का स्टाइलिश अंदाज
विज्ञापन

फिंच ने कहा, 'मैं पारी की शुरुआत करूंगा, लेकिन अभी तक हमने अपनी टीम तय नहीं की है। ऑलराउंडर मिशेल मार्श के बारे में बात करते हुए फिंच ने बताया कि टीम के लिए आने वाले मैचों में मार्श को गेंदबाजी करने का मौका मिल सकता है। उन्होंने बताया कि नेट्स में मार्श ने अच्छी गेंदबाजी की और उम्मीद है कि वह मैच में भी ऐसा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें