फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन के बाद खामोश हुआ वॉर्नर का तूफानी बल्ला, विश्व कप में वापसी करना होगी बड़ी चुनौती

Sun, 22 Jul 2018 12:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
david warner
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा है कि उनका लक्ष्य अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में टीम में जगह बनाना है। गेंद से छेड़छाड़ के जुर्म में एक वर्ष के लिए निलंबित बल्लेबाज ने निलंबन के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला क्रिकेट मैच खेलते हुए डार्विन सीमित ओवरों की स्ट्राइक लीग के एक दिवसीय मैच में 32 गेंदों पर 36 रन बनाए।

विज्ञापन


अगले साल अपनी संभावित वापसी के लिए मैच अभ्यास की कोशिशों में जुटे वॉर्नर सिटी साइक्लोन्स की ओर से नार्दर्न टाइड के खिलाफ मैदान में उतरे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह ब्रेक अच्छा ही साबित हो गया। निलंबन से पहले मैंने 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए हर मैच खेला।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले मैच खेले। टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। अगले साल मई-जुलाई में होने वाले विश्व कप से पहले उनके पास कई अभ्यास मैच खेलने का मौका होगा। मार्च में केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचके दौरान वॉर्नर और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को 12 महीने के लिए जबकि बैनक्रॉफ्फ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


यह निलंबन अंतरराष्ट्रीय मैचों और ऑस्ट्रेलिया के मुख्य घरेलू टूर्नामेंट पर लागू है लेकिन ये तीनों स्वतंत्र लीग जैसे स्ट्राइक लीग में खेल सकते हैं। वॉर्नर और स्मिथ हाल में कनाडा में ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेले थे। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के लिए वर्ल्ड कप 2019 तक टीम में वापसी करना एक बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें