फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

David Warner: 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वॉर्नर, सचिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की

Tue, 27 Dec 2022 12:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

डेविड वॉर्नर 10वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाया। वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। 
 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने खास उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। वॉर्नर से पहले रिकी पोंटिंग ने यह काम किया था। इस शतक के साथ वॉर्नर ने सचिन के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन ने पारी की शुरुआत करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 45 शतक लगाए हैं और वॉर्नर भी ऐसा कर चुके हैं। वॉर्नर के शतक के चलते सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और भारत के लिए यह सुखद खबर है। अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच हार जाती है तो भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह आसान हो जाएगी। 
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर ने लगभग तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उन्हें टीम से बाहर करने की बातें भी हो रही थीं। अब वॉर्नर ने अपने बल्ले से सभी का मुंह बंद कर दिया है। मेलबर्न की मुश्किल पिच पर उन्होंने अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया है और टेस्ट क्रिकेट में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। वहीं, दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं, उनसे पहले जो रूट ने ऐसा किया था। 
 

वॉर्नर से पहले 100वें टेस्ट में ये बल्लेबाज लगा चुके हैं शतक
अब तक 73 क्रिकेटरों ने कम से कम 100 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ दस खिलाड़ियों ने अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाने की उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड के कॉलिन कॉड्रे अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे। वह किसी भी देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। उनके बाद पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने यह उपलब्धि हासिल की। मियांदाद ने अपने पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था और पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने अपने पहले और 100वें टेस्ट में शतक लगाया। वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज ने भी यह उपलब्धि हासिल की। ग्रीनिज ने अपने 100वें वनडे में भी शतकीय पारी खेली थी। वह एकमात्र खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने 100वें वनडे और 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाया था। अब डेविड वॉर्नर ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली है। वॉर्नर ने अपने 100वें वनडे में भारत के खिलाफ 2017 में शतक लगाया था।

इंग्लैंड के जो रूट 100वें मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में 218 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई रिकी पोंटिंग अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। पोंटिंग ने 2006 में सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 120 और 143 रन बनाए थे। अब डेविड वॉर्नर ने भी अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया है। उनके पास भी दूसरी पारी में शतक लगाकर पोटिंग की बराबरी करने का मौका रहेगा। हालांकि, इसके लिए दक्षिण अफ्रीका को भी दूसरी पारी में रन बनाने होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के एक से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं। अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया हो और उसकी टीम को हार का सामना करना पड़ा हो।
विज्ञापन

अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज रन   टीम विपक्षी टीम मैदान साल
कॉलिन कॉड्रे 104   इंग्लैंड  ऑस्ट्रेलिया बर्मिंघम 1968
जावेद मियांदाद 145   पाकिस्तान भारत लाहौर 1989
गॉर्डन ग्रीनिज 149   वेस्टइंडीज इंग्लैंड सेंट जॉन्स 1990
एलेक स्टेवर्ट 105   इंग्लैंड वेस्टइंडीज मैनचेस्टर 2000
इंजमाम उल हक 184   पाकिस्तान भारत बेंगलुरू 2005
रिकी पोंटिंग 120   ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका सिडनी 2006
रिकी पोंटिंग 143*   ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका सिडनी 2006
ग्रीम स्मिथ 131   दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड द ओवल 2012
हासिम अमला 134   दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका जोहानिसबर्ग 2017
जो रूट 218   इंग्लैंड भारत चेन्नई 2021
डेविड वॉर्नर 200   ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका मेलबर्न 2022
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें