फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC के बाद BCCI ने भी दिया स्मिथ-वॉर्नर को झटका, IPL से हुए बाहर

Wed, 28 Mar 2018 03:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्मिथ-वॉर्नर
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को अब बीसीसीआई ने भी झटका दिया है। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने जानकारी दी है कि ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएली सीजन-11 में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों को आईपीएल में सिर्फ कप्तान के पद से हटाया जाएगा, लेकिन बीसीसीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों के लिए इस आईपीएल के दरवाजे बंद कर दिए हैं।

बेनक्रॉफ्ट - फोटो : file
बता दें इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल और सनराइजर्स हैदराबाद ने दोनों खिलाड़ियों को 12-12 करोड़ रुपये में रीटेन किया था। साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीती थी।

ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह समाचार किसी सदमे से कम नहीं है। बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह मामला तब सामने आया जब मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट अचानक कैमरे की रडार में आ गए। इस दौरान वह एक पीले टेप से गेंद को रगड़ रहे थे। खुद को बचाने के लिए बेनक्रॉफ्ट ने बाद में वो टेप जेब से निकालकर ट्राउजर में छिपा लिया था।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ - फोटो : file
इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए बताया कि बॉल टेंपरिंग के इस मामले में टीम के सभी सदस्यों को पता था। कप्तान स्मिथ का यह बयान सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में कंगारू टीम की बड़ी आलोचना हुई।

क्रिकेट एसोसिएशन, ऑस्ट्रेलियन मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने तीनों ही खिलाड़ियो ंपर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए थे। इस घटना के दो दिन गुजर जाने के बाद आईसीसी ने दोंनों खिलाड़ियों पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया। वहीं कमरन बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें