फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, बॉक्सिंग डे टेस्ट से भी बाहर हुए खतरनाक डेविड वार्नर

Wed, 23 Dec 2020 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media
भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतकर 1-0 से सीरीज में आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ग्रोइन इंजरी और ऑस्ट्रेलिया के सख्त कोविड-19 नियमों की वजह से मेलबर्न टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उनके अलावा ऑलराउंडर सीन एबॉट भी चोट की वजह से बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वार्नर और एबॉट अपनी अपनी चोटों के उपचार के लिए टीम के बायो बबल से बाहर थे। सिडनी में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद दोनों शनिवार को मेलबर्न पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
David Warner
गौरतलब है कि वार्नर चोट की वजह से आखिरी दो एकदिवसीय और पहले टेस्ट से बाहर रहे थे। हालांकि वह चोट से तेजी से उबर रहे थे और हाल ही में सिडनी में बढ़ते कोरोना मामलों और सुरक्षा उपायों को देखते हुए मेलबर्न पहुंचे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और ऐसे में बाएं हाथ का बल्लेबाज बॉक्सिंग डे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
जो बर्न्स - फोटो : twitter@ICC
वार्नर के बाहर रहने की वजह से अब लगभग तय है कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेगी। उनकी तरफ से एक बार फिर से मैथ्यू वेड और जो बर्न्स ही पारी की शुरुआत करेंगे।  

4 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘कोई भी खिलाड़ी सिडनी में कोरोना ‘हॉटस्पॉट’ पर नहीं था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत वे बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम से नहीं जुड़ सकते हैं।’ इसमें कहा गया, ‘ये दोनों खिलाड़ी सिडनी से मेलबर्न आ गए हैं जहां रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी नहीं लिया जाएगा। तीसरे टेस्ट से पहले वार्नर और एबॉट टीम से जुड़ेंगे।’ तीसरा टेस्ट सात जनवरी से होगा लेकिन इसका सिडनी में होना अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें