फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

David Warner: 'मेरा परिवार क्रिकेट की गंदगी साफ करने की वॉशिंग मशीन नहीं', जानें वॉर्नर को क्यों आया गुस्सा

Wed, 07 Dec 2022 09:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

वॉर्नर को 2018 में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनकी भूमिका के लिए टीम की कप्तानी करने से आजीवन प्रतिबंधित किया गया था।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाराज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी करने पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने को लेकर अपनी याचिका बुधवार को वापस लेते हुए कहा कि वह क्रिकेट की गंदगी को साफ करने के लिए अपने परिवार को वॉशिंग मशीन बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने साथ ही स्वतंत्र समीक्षा पैनल पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
Trending Videos

वॉर्नर को 2018 में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनकी भूमिका के लिए टीम की कप्तानी करने से आजीवन प्रतिबंधित किया गया था। पिछले महीने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अपनी आचार संहिता में बदलाव करने के बाद उन्होंने इस उम्मीद में समीक्षा आवेदन दिया था कि इससे उनके नाम पर कप्तानी के लिए एक बार फिर विचार किया जा सकेगा।

इस 36 वर्षीय क्रिकेटर ने अब कप्तानी की महत्वाकांक्षा छोड़ दी है और ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए सीए के पैनल को लताड़ लगाने के साथ पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए बयान में कहा- मेरे और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विरोध के बावजूद पिछले हफ्ते मंगलवार को समीक्षा पैनल और समीक्षा पैनल की सहायता करने वाले वकील ने मेरे आवेदन के निर्धारण के लिए एक अनियमित प्रक्रिया (अनुमानों और पिछले मानदंड को पलटते हुए) अपनाई और एक उपन्यास जैसा दृष्टिकोण स्थापित किया, जिसका मेरे परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण तथा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हितों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

वॉर्नर ने लिखा- सहायता कर रहे वकील ने अपने जवाब में मेरे बारे में आपत्तिजनक और अनुपयोगी टिप्पणियां कीं जिनका आचार संहिता के तहत कोई ठोस उद्देश्य नहीं था। अफसोस की बात है कि समीक्षा पैनल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे वकील के जवाब के विपरीत काम किया और ऐसा लगा कि वे सहायता करने वाले वकील की स्थिति को पूरी तरह से स्वीकार करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

वॉर्नर ने महसूस किया कि पैनल इस मामले को सार्वजनिक तौर पर उछालना चाहता है और वह एक बार फिर उन हालात से गुजरने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा- वास्तव में सहायता करने वाला वकील और ऐसा महसूस हुआ कि कुछ हद तक समीक्षा पैनल मेरा और न्यूलैंड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान जो हुआ उसका सार्वजनिक ट्रायल करना चाहते हैं। मैं अपने परिवार को क्रिकेट की गंदगी साफ करने की वॉशिंग मशीन बनाने के लिए तैयार नहीं हूं। …कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें