फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैरेन सैमी को मिलेगी पाकिस्तान की नागरिकता, राष्ट्रपति निशान-ए-हैदर से करेंगे सम्मानित

Sat, 22 Feb 2020 05:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 23 मार्च को राष्ट्रपति करेंगे डैरेन सैमी को सम्मानित
  • नागरिकता के साथ मिलेगा निशान-ए-हैदर
  • पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में सैमी की अहम भूमिका
विज्ञापन
डैरेन सैमी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में भूमिका निभाने के लिए मानद नागरिकता से सम्मानित करेगी। पीसीबी ने शनिवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन


सैमी पांचवें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की अगुवाई कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति आरिफ अल्वी 23 मार्च को मानद नागरिकता और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-हैदर से सम्मानित करेंगे।

सैमी पीएसएल में शुरू से खेल रहे हैं और उन्होंने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में अहम भूमिका निभाई। वह 2017 में जब अधिक विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण लाहौर में पीएसएल फाइनल खेलने से इन्कार कर दिया था तब सैमी ने इस पर सहमति जतायी थी।
विज्ञापन


पेशावर ने तब उनकी अगुवाई में खिताब जीता था। वह पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं।

सैमी तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होंगे जिन्हें किसी देश की मानद नागरिकता दी जाएगी। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स को सेंट कीट्स सरकार ने विश्व कप 2007 के बाद अपने देश की मानद नागरिकता दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें