फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच से पहले ही कैरिबियाई खिलाड़ी का टीम इंडिया पर वार

Thu, 05 Mar 2015 08:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को होली के दिन टीम इंडिया और वेस्टइंडीज दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेंगी। हालांकि मैच शुरू होने में अभी दो दिन का वक्त बचा है लेकिन कैरिबियाई बल्लेबाज डैरन सैमी ने टीम इंडिया पर अपनी बातों से वार किया है।
विज्ञापन


बुधवार को सैमी ने पत्रकारों से एक सूक्ष्म बातचीत में कहा कि टीम इंडिया होली मनाकर जश्न मना सकती है क्योंकि जीत का जश्न वेस्टइंडीज ही मनाएगी।

सैमी यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी इस वक्त फॉर्म में है और टीम इंडिया को हराने के लिए आतुर है।

आपको बता दें कि इत्तेफाक से 2011 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमें पूल बी में ही थी और दोनों का मुकाबला मार्च माह में होली त्यौहार के आसपास ही आया था।

इस साल वर्ल्ड कप 2015 में भी टीम इंडिया और वेस्टइंडीज दोनों पूल बी में है और होली के दिन दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पर्थ मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन


टीम इंडिया अभी तक खेले गए अपने तीनों मैच जीत चुकी है। पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान,दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका और तीसरे मैच में यूएई को हरा चुकी है। इस लिहाज से महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया के हौसले काफी बुलंद है।

वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज को चार में से दो मैचों में जीत और बाकी के दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड भी वेस्टइंडीज को हरा चुकी है। हालांकि अपने आखिरी मैच में क्रिस गेल के शानदार दोहरे की बदौलत जिम्बाव्बे के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें