फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरेबियाई क्रिकेटर डैरेन सैमी को मिल सकती है पाकिस्तानी नागरिकता, राष्ट्रपति को भेजा गया आवेदन

Fri, 21 Feb 2020 04:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • डैरेन सैमी के लिए मांगी गई पाकिस्तानी नागरिकता
  • पेशावर जाल्मी के मालिक ने भेजा आवेदन
  • राष्ट्रपति को लेना है फैसला
विज्ञापन
darren sammy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डैरेन सैमी पाकिस्तानी नागरिक बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी फ्रैंचाइजी पेशावर जाल्मी ने उनके लिए मानद नागरिकता प्रदान करने वाले आवेदन को देश के राष्ट्रपति को भेजा है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रैंचाइजी पेशावर जाल्मी के मालिक जावेद अफरीदी ने अपने खिलाड़ी सैमी के लिए यह पूरी प्रक्रिया की और उन्हें उम्मीद है कि कैरेबियाई क्रिकेटर का आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


अफरीदी ने कहा, “हमनें डैरेन सैमी के लिए पाकिस्तान की मानद नागरिकता के लिए अनुरोध किया है। आवेदन वर्तमान में राष्ट्रपति के पास है। मैं पीसीबी चेयरमैन से अनुरोध करता हूं कि वह सैमी का साथ दें, जिससे इसे मंजूरी दी जा सके।

सैमी पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे जिन्होंने पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट की शुरुआत के लिए अपना समर्थन दिया था। वे पाकिस्तान की टी-20 लीग के सभी पांचों सीजन में साथ रहे हैं और पाकिस्तान के लिए कई मौकों पर अपना प्यार जता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें