फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभेद पर क्रिकेटर डैरेन सैमी भी हुए मुखर, टाइगर वुड्स बोले- पुलिस ने अपनी हद पार की

Tue, 02 Jun 2020 11:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉर्ज फ्लॉएड (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका के मिनेपोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर के खिलाड़ी अश्वेत खिलाड़ी खुलकर रंगभेद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। क्रिस गेल के बाद अब वेस्टइंडीज को अपनी कप्तानी में टी-20 विश्व दिलाने वाले डैरेन सैमी ने खरी-खरी सुनाई है।

विज्ञापन


सैमी ने कहा, 'अश्वेतों ने लंबा समय संघर्ष किया है। क्या आप अपना समर्थन देकर इस बदलाव का हिस्सा होना चाहते हैं। क्या आप मेरे जैसे लोगों के सामाजिक न्याय के लिए नहीं बोलेंगे? यह सिर्फ अमेरिका के बारे में नहीं है। यह चुप रहने का समय नहीं है। मैं आपको सुनना चाहता हूं।' सैमी ने आईसीसी और दुनिया के दूसरे क्रिकेट बोर्ड से भी रंभभेद, नस्लभेद का विरोध करने की अपील की।





दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने भी सोशल मीडिया पर फ्लॉयड के परिवार के साथ हमदर्दी जताई है। अमेरिका के इस 44 वर्षीय गोल्फर ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'मेरे मन में कानून के रखवालों के लिए हमेशा सम्मान रहा है, उन्हें इस तरह प्रशिक्षित किया जाता है कि पता रहे कि कैसे, कब और कहां बल प्रयोग करना है, लेकिन यह चौंकाने वाली घटना त्रासदी के समान थी, जो उस रेखा को पार कर गई है।'




अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगे फ्लॉयड मैवीदर

जॉर्ज फ्लॉयड का अंतिम संस्कार 9 जून को ह्यूस्टन में होगा, इससे पहले पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन फ्लॉयड मैवेदर ने जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार और उनका स्मारक बनाने का सारा खर्चा उठाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि धोखाधड़ी के आरोपी जॉर्ज फ्लॉयड को पुलिस ने गिरफ्तार कर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। गर्दन पर घुटना रखने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं उसी पुलिस अधिकारी ने अपना दूसरा पैर जॉर्ज की कमर पर रखा था, जहां उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे। जॉर्ज बार-बार कहता रहा कि मुझे मत मारो, लेकिन जब तक उसकी आंखें बंद नहीं हुई और शरीर में हल्कापन नहीं आया, तब तक पुलिस ऑफिसर ने एक न सुनी। शव-परीक्षा की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज की स्वास्थ्य हालत और पुलिस की हिंसा का मिलाजुला परिणाम है जॉर्ज की मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें