पूरे दुनिया के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस सीरीज पर होगी इसलिए दोनों ही टीमों ने भी अपनी कमर कस ली है। पिछले सोमवार से वेस्टइंडीज के कई बड़े खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया तो इंग्लिश टीम कोरोना के बाद सबसे पहले मैदान पर उतरने वाला दल बना था। बीते शुक्रवार को इंग्लैंड ने 55 खिलाड़ियों के ट्रेनिंग ग्रुप की घोषणा की है, जिसमें 14 युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।
नए नियमों से होगी सीरीज
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज इसलिए भी दिलचस्प होगी क्योंकि खेल नए नियमों के साथ खेला जाएगा। खिलाड़ी अब पहले की तरह गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए थूक या लार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। गेंद को स्विंग देने के लिए अब सिर्फ पसीने का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। खेल के दौरान जश्न मनाने के लिए न ही खिलाड़ी आपस में गले मिल सकेंगे और न ही हाथ मिला सकेंगे। यहां तक कि हर चौके-छक्के और विकेट के बाद उनका उत्साहवर्धन करने वाले फैंस भी स्टेडियम से नदारद होंगे। यानी कोरोना काल के बाद वाला क्रिकेट पूरी तरह से नए अंदाज में होगा।