फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटर गुनाथिलाका इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सस्पेंड

Mon, 23 Jul 2018 01:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दनुष्का गुनाथिलाका
विज्ञापन

श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलाका को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने लंबित कार्रवाई के मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है।  श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद गुनाथिलाका पर यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


एसएलसी ने बिना अधिक जानकारी दिए अपने बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ी को निलंबित करने का फैसला एक शुरुआती जानकारी के तौर पर किया है। टीम प्रबंधन ने जानकारी दी है कि श्रीलंकाई क्रिकेटर ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।'

गुनाथिलाका की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मैच फीस पर रोक लगाई गई है। मैच खत्म होते ही उन पर यह निलंबन प्रभावी हो जाएगा। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब गुनाथिलाका किसी विवाद से अंजान रहे हो। जनवरी में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था। तब गुनाथिलाका ने तमीम इकबाल को गलत तरह से पवेलियन भेजा था। इसकी वजह से उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी जुड़ गया था।
विज्ञापन


2017 में जब श्रीलंका टीम इंडिया की मेजबानी कर रहा था तब गुनाथिलाका का ट्रेनिंग के प्रति बर्ताव खराब पाया गया था। श्रीलंकाई क्रिकेटर पर छह वन-डे मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था। बाद में इसे कम करके तीन मैच का कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में गुनाथिलाका को टीम में शामिल नहीं किया गया था।

बता दें कि श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत की दहलीज पर खड़ी है। इस टेस्ट में ओपनर गुनाथिलाका ने अच्छा प्रदर्शन किया और दोनों पारियों में अर्धशतक जमाए। वहीं पहले टेस्ट में उन्होंने क्रमश: 26 व 17 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें