पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ भेदभाव हुआ और मैंने उसपर ध्यान ना देकर मेहनत की और खेलता रहा। इंग्लैंड के काउंटी मैच में फिक्सिंग के मामले में दोषी करार दिए जाने के मुद्दे पर कनेरिया ने पाक पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि इमरान खान ने भी मेरी मदद नहीं की। मैं इमरान खान के पास भी गया था और मुझे मदद नहीं मिली तो मुझे महसूस हुआ कि मेरे साथ भेदभाव हो रहा है।
कनेरिया ने आगे कहा कि उनपर धर्म का सहारा लेने के भी आरोप लगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नागरिक के तौर पर मुझे हक दिया जाए। मेरा भी घर है, मेरे पास कोई भी काम नहीं है, मेरा भी परिवार है, बच्चे हैं, मैं उन्हें पढ़ाना चाहता हूं। इमरान खान जिस पद पर बैठे हैं अगर उसके बावजूद भी वो मेरी मदद नहीं कर सकते तो ये भेदभाव ही है।
पीसीबी पर लगाया था गंभीर आरोप
कनेरिया ने एक वीडियो के जरिए एक सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने कहा थी कि पाकिस्तान टीम में ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने मैच फिक्स किए और 'देश को बेच दिया', लेकिन पीसीबी में उनका वापस स्वागत किया गया। दानिश ने कहा था कि उन्होंने कभी अपने देश को पैसे के लिए नहीं बेचा है।
कनेरिया के इस विवाद पर पूर्व कप्तान इंजमाम ने कहा था कि कनेरिया सबसे ज्यादा मेरी कप्तानी में खेले और मुझे अपनी टीम में कभी ऐसा व्यवहार देखने को नहीं मिला। मैंने कभी यह नहीं महसूस किया कि किसी खिलाड़ी के उसके गैर-मुस्लिम होने के कारण गलत व्यवहार किया गया हो।